Let’s travel together.

Sagar News: अटल पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति का अनावरण

100

सागर। अटल पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 30 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव थे। अध्यक्षता नगरीय विकास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत थे। अनावरण समारोह को संंबोधित करते हुए पीडब्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी ऐसे महापुरूष थे, कोई विरोधी भी जिनकी आलोचना नहीं करता था। वे युग पुरुष थे। इतिहास पुरुष थे। सारे विशेषण उनके लिए कम पड़ जाते है। वाजपेयी जी ने गांव, गरीब और किसान के कल्याण के लिए अनेक कदम उठाए। अगली पीढियां उनकों जान सके उनके व्यक्तित्व, कृतित्व उनके साहित्य से प्रेरणा ले सके। इसके लिए उनकी मूर्ति की स्थापना की गई है। उनका व्यक्तित्व निराश व्यक्ति के लिए हौसला देता है। वे अजातशत्रु और राजनीति के संत थे।

आज प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ने गांव-गांव को सडकों से जोड़ दिया है। यह उन्हीं की देन है। नगरीय विकास मंत्री श्री सिंह ने कहा कि आज हम सबके जीवन का महत्वपूर्ण दिन और सौभाग्य की बात है कि महामानव स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया जा रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री श्री वाजपेयी ने विकास यात्रा की शुरूआत की थी, उस यात्रा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्व. श्री वाजपेयी का कई बार सागर आगमन हुआ था। अगर वे सागर के किसी व्यक्ति को नाम से जानते थे तो वे सुशील तिवारी है। राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि आज खुशी का दिन है कि महान व्यक्तित्व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण हो रहा है। वाजपेयी जी ऐसे व्यक्तित्व थे सभी राजनीतिक दलों के लोग जिनका सम्मान करते थे। वे प्रखर वक्ता थे। हर वर्ग और हर उम्र के व्यक्ति उनके भाषण सुनने के लिए आतुर रहते थे। किसी परिपूर्ण व्यक्ति की कल्पना करते है तो वे वाजपेयी थे। सांसद राजबहादुर सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री वाजपेयी की कार्य करने की अदभुत शैली थी। यह खुशी की बात है कि आज उनकी प्रतिमा स्थापित हो रही है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री वाजपेयी की यह देश में सबसे बडी मूर्ति है। यह स्थान एक तीर्थ के रूप में जाना जाएगा। विधायक शैलेन्द्र जैन ने कहा कि अटल पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री श्री वाजपेयी की प्रतिमा की स्थापना के लिए नगरीय विकास मंत्री द्वारा एक करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी। इससे प्रतिमा का स्थापना हो सकी। महापौर प्रतिनिधि डा. सुशील तिवारी ने बताया कि उन्हें स्व. वाजपेयी के साथ कार्य करने का सौभाग्य मिला। पूर्व प्रधानमंत्री श्री वाजपेयी के नीति निर्णयों के कारण आज भारत दुनिया के अग्रणी देशों में गिना जाता है। हम सब उनसे प्रेरणा लेते है। इस अवसर पर नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, महापौर संगीता तिवारी, गौरव सिरोठिया, नगर निगम अध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार, शैलेष केशरवानी, कलेक्टर दीपक आर्य, एसपी अभिषेक तिवारी, नगरनिगम आयुक्त चन्द्रशेखर शुक्ला आदि मौजूद थे। सागर। अटल पार्क में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटलबिहारी बाजपेयी की प्रतिमा। सागर। प्रतिमा अनावरण समारोह को संबोधित करते पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

शनिवार को दीवानगंज में लगेगा जिला स्तरीय जन विश्वास कैंप, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर होगा समाधान     |     15 दिनों से बारिश का इंतजार,खेतों में पड़ी दरारे     |     कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिरी, बाल-बाल बचे परिवार के लोग     |     बिजली बिल बकाया होने पर नल-जल योजनाओं के कनेक्शन कटने शुरू, एक दर्जन से ज्यादा पंचायतों में गहराया जल संकट     |     विधायक अनुज शर्मा के प्रयासों से धरसीवाँ को मिलीं बड़ी सौगात: पवनी और परसतराई में 2 नए धान उपार्जन केंद्र स्वीकृत     |     चौबीस घंटे बाद भी नहीं मिला अनुज निषाद     |     ग्राम पंचायत अकोली में हरेली बर्ड फेस्टिवल का आयोजन     |     अधिग्रहित नहीं होगी पिरदा गांव की जमीन विधायक अनुज शर्मा की पहल पर आवास मंत्री ओपी चौधरी का आश्वासन     |     ऊंचाई पर पहुंचना कठिन नहीं, ऊंचाई पर बने रहना चुनौतीपूर्ण – उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल      |     -व्यक्तित्व एवं कृतित्व से उत्कृष्ट शिक्षक का समाज में महान स्थान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811