Let’s travel together.

राहुल गांधी के डीयू ब्वॉयज हॉस्टल जाने पर प्रॉक्टर ने जताई आपत्ति बताया गंभीर मामला

96

कांग्रेस नेता राहुल गांधी फिर एक विवाद में पड़ते दिख रहे हैं। राहुल गांधी 5 मई को बिना किसी सूचना या पूर्व अनुमति के दिल्ली विश्वविद्यालय के एक ब्वॉयज हॉस्टल में पहुंच गये। इस पर विश्वविद्यालय की प्रॉक्टर रजनी अब्बी ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि हम विश्वविद्यालय को राजनीतिक अखाड़ा नहीं बनाना चाहते हैं। विश्वविद्यालय इस तरह की चीजों को बिल्कुल स्वीकार नहीं करेगा और इसके लिए जो भी जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

छात्रों को हुई परेशानी

दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रॉक्टर रजनी अब्बी के मुताबिक राहुल गांधी बिना किसी अनुमति के अचानक लंच टाइम में होस्टल पहुंच गये। उस समय केवल 75 लोगों का खाना बना था, जबकि राहुल गांधी के साथ कई लोग भीड़ के साथ घुस आये। इनमें से ज्यादातर छात्र भी नहीं थे। इसकी वजह से कई छात्रों को खाना नहीं मिला। इस बारे में छात्रों ने उन्हें लिखित शिकायत की है। उन्होंने कहा कि ये छात्रों की सुरक्षा से जुड़ा मामला भी है। उन्होंने ना अपनी सुरक्षा का ख्याल रखा और ना ही छात्रों का। उन्हें कम से कम प्रॉक्टर की परमिशन जरुर लेनी चाहिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल,62 IPS अफसर इधर से उधर!     |     तेज आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, कई गांवों में पेड़ गिरे, टीन शेड उड़े , ग्रामीणों को नुकसान     |     जनगणना निदेशालय के निदेशक कार्तिकेय गोयल ने मुक्तापुर में जनगणना कार्य का किया जायजा     |     ममता की आखिरी सांस: बरगी डैम की वो तस्वीर जिसने पत्थर दिल भी पिघला दिए     |     बेगमगंज में तेज आंधी -तूफान ,वर्षा से किसानों की बढ़ी मुसीबत      |     तपेदिक अब लाइलाज बीमारी नहीं : डॉ. तोमर     |     एस ए टी आई पॉलिटेक्निक में 27 दिन से हड़ताल जारी     |     शिवपुरी में अचानक मौसम बदला, तेज आंधी से कई जगह पेड़ धराशाई, पोलोग्राउंड की दीवार गिरी, कई घायल     |     खुले में रखा हजारों टन गेहूं बारिश में भीगा, कांति वेयरहाउस की लापरवाही उजागर     |     संजय गांधी अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में मरीजों को मिल रही हैं अत्याधुनिक सुविधाएं     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811