Let’s travel together.

रायसेन शहर में बाघ का मूवमेंट,नागरिकों में दहशत

0 750

रायसेन।  विगत कई दिनों से रायसेन शहर के आसपास के गांव में बाघ को देखा जा रहा था लेकिन पिछले पांच दिनों में लगातार दूसरी बार आज बाघ को शहर में देखा गया जिससे आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई आपको बता दें कि आज सुबह 6:45 पर एक लगभग ढाई साल के एक नर बाघ को रॉयल गार्डन के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ कैद स्थनीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने बाघ की खोजबीन की शुरू।

रायसेन शहर के आसपास के कई गांव में विगत कई दिनों से बाघ का मूवमेंट बना हुआ था लेकिन 5 दिनों के अंदर रायसेन शहर में दूसरी बार बाघ को देखा गया आज सुबह मॉर्निंग वाक पर निकले लोगों ने रायसेन के रॉयल गार्डन की दीवार पर कूदकर जाते हुये बाघ को देखा को जिससे रॉयल गार्डन की बाउंड्री बाल भी टूट गई।वन विभाग के अमले को इसकी सूचना दी गई वन विभाग के अमले ने मौके पर पहुंचकर बाघ के पगमार्क को POP के माध्यम से लिया तो वहीं ड्रोन कैमरे से भी अब बाघ की खोजबीन शुरू कर दी है वन विभाग के डीएफओ विजय कुमार का कहना है कि आम जनता को सावधानी बरतना चाहिए और शाम 5 बजे के बाद सुबह 8 बजे तक अकेले नहीं जाना चाहिए वहीं डॉग स्क्वॉड को बुलाकर बाघ की खोज की जा रही है वहीं वन विभाग अब आसपास के क्षेत्र में कैमरे लगाकर बाघ की निगरानी रखने की बात कर रहा है जिससे बाघ का रेस्क्यू करके उसे कहीं दूर जंगल मे छोड़ा जा सके।बहीं प्रत्यक्ष दर्शी का कहना है कि मैने अपने खेत से बाघ को निकलते हुये जाते देखा तो में बुरी तरह डर गया था।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811