– तेज बारिश भी समर्थकों का उत्साह ठंडा नहीं कर पाई
नितिन गुप्ता देवास
देवास विधायक गायत्रीराजे पवार के पुत्र और देवास रियासत के महाराज विक्रमसिंह पवार का जन्मदिन उनके समर्थकों ने गर्मजोशी से मनाया। इस दौरान शाम को तेज बारिश भी हो गई, किंतु यह बारिश भी समर्थकों का जोश ठंडा नहीं कर पाई और गिरते पानी में ही विक्रमसिंह पवार का काफिला आगे बढ़ता रहा और पूरे उत्साह के साथ उनका जन्मदिन मनाते रहे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11 बजे से विक्रमसिंह पवार विभिन्न स्थानों पर जाकर जन्मदिन मनाने वाले थे, किंतु भाजपा नेता पिंटू ठाकुर की सड़क दुर्घटना में मौत होने के बाद बुधवार की सुबह ठाकुर का अंतिम संस्कार होना था, जिसमें पवार शामिल हुए और सुबह के सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए। शाम करीब 5 बजे पवार का काफिला आनंद भुवन पैलेस से निकलकर शहर में पहुंचा। उनके स्वागत के लिए समर्थकों ने शहर भर में 100 से अधिक मंच बनाए थे, जहां पर पवार ने केक काटा। साथ ही समर्थकों ने भव्य आतिशबाजी कर उनका जन्मदिन मनाया। इसके पूर्व रात्रि 12 बजे टीम महाराज के सदस्यों ने आनंद भुवन पैलेस पर पहुंचकर आतिशबाजी की व केक काटकर अपने लाडले नेता का जन्मदिन मनाया। इस दौरान पूर्व निगम अध्यक्ष अंसार अहमद, विजय पंडित, भरत चौधरी, रघु भदौरिया, शुभम चौहान, चिंटू चौधरी, राजवर्धन यादव, सुदर्शन दुबे, इमरान दर्पण, राजू मल्होत्रा सहित बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित थे।