Let’s travel together.

ड्रोन के लिए वर्चुअल कॉल के जरिए भेज रहे थे लोकेशन, अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर दो तस्कर गिरफ्तार

105

बीएसएफ जी ब्रांच और पुलिस की विशेष सूचना के आधार पर तीन मई की रात में भारत पाक सीमा के पास भारतीय गांव 23 केडी की रोही में पंजाब के दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। यह तस्कर रात को खराब मौसम का फायदा उठाकर बॉर्डर के पास पहुंचे और वर्चुअल कॉल के जरिए उस जगह की लोकेशन भेज रहे थे, ताकि ड्रोन के जरिए मादक पदार्थों हीरोइन की तस्करी की जा सके।विशेष सूचना के आधार पर बीएसएफ जी ब्रांच और पुलिस ने गांव 23 केडी में संयुक्त नाकाबंदी कर रखी थी। वर्तमान समय में पंजाब के तस्कर गंगानगर जिले की भारत पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ड्रोन के माध्यम से पाकिस्तान से भारतीय सीमा में मादक पदार्थ हेरोइन और अवैद्य हथियारों की तस्करी की वारदात कर रहे हैं। पकड़े गए तस्करों की पहचान राजपाल सिंह पुत्र हरमेश सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी डोना मताड़ जिला फिरोजपुर पंजाब और अमरजीत पुत्र गुरदीप सिंह निवासी राजाराय जिला फिरोजपुर पंजाब के रूप में हुई इनके पास से एक देशी कट्टा एक कारतूस, भारतीय मुद्रा, तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811