Let’s travel together.

भारतीय वायुसेना पाकिस्तान से लगी सीमा पर छह मई से 20 मई तक अभ्यास करेगी 

72

नई दिल्ली । भारतीय वायुसेना पाकिस्तान से लगी सीमा पर छह मई से 20 मई तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और पंजाब के इलाकों में बड़ा अभ्यास करने जा रही है। इसमें वायुसेना लड़ाकू विमान, हेलीकॉप्टर ,अवॉक्स और मिसाइल के जरिए अपनी ताकत को और धार देगी।
वायुसेना इस अभ्यास में अपनी युद्ध क्षमताओं को परखेगी ताकि मौका पड़ने पर यह हथियार खरे उतर सकें। इस युद्धाभ्यास में वायुसेना के रफाल, सुखोई ,जगुआर, मिग-29, अपाचे, चिनूक जैसे एयरक्राफ्ट अपना दम खम दिखाएंगे। वे लाइन ऑफ कंट्रोल और इंटरनेशनल बॉर्डर पर दुश्मन के विमानों को आने से रोकने और मार गिराने के साथ-साथ उसकी सीमा में घुसकर तबाह करने का अभ्यास करेंगे।
इससे पहले दिसंबर में वायुसेना ने चीन से लगती सीमा पर अपनी ताकत दिखाई थी जब वायुसेना के ईस्टर्न सेक्टर ने सैन्य अभ्यास किया था।
साल 2019 में पुलवामा हमले के बाद वायुसेना के मिराज फाइटर ने पाकिस्तान के बालाकोट में जैश के आतंकी कैम्प को तबाह किया था। उसके बाद पाक के विमान भारतीय सीमा में घुस आए थे तब भारतीय वायुसेना के जांबाज पायलट ग्रुप कैप्टन अभिनन्दन ने अपने पुराने मिग 21 से पाक के एफ 16 को मार गिराया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ईओडब्ल्यू की कार्रवाई पर उठे सवाल! ईमानदार रेंजर को फंसाने का आरोप     |     वन माफिया द्वारा रेंजर अहिरवार को षड्यंत्रपूर्वक फंसाने के विरोध में संयुक्त कर्मचारी संघ का विरोध प्रदर्शन      |     पुलिस अधीक्षक को जैन समाज ने ज्ञापन दिया      |     राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि     |     कैलारस शुगर मिल पुनः प्रारंभ करने की मांग को लेकर किसान संघ ने श्री पवैया से की भेंट     |      दस से पंद्रह घंटे तक गुल हो रही बिजली पानी की आपूर्ति भी हो रही प्रभावित     |     आखिर इंसानी जान की कीमत आवारा कुत्ते की जान से ज्यादा है….अजय बोकिल      |     नरवाई की आग ने निगला 50 साल पुराना पेड़, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा     |     20 महीने बाद भी अधूरी पड़ी 62 लाख की ग्रेवल रोड, बारिश से पहले फूटा ग्रामीणों का गुस्सा     |     पानी को लेकर गांव में फूटा गुस्सा, खाली बर्तन लेकर पंचायत पहुंचीं महिलाएं     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811