Let’s travel together.

गांवों में तेजी से किए जा रहे हैं अधोसंरचना से जुड़े विकास कार्य-रामपाल सिंह राजपूत

0 231

विधायक श्री सिंह ने कस्बा बम्होरी में 1 करोड़ 24 लाख रु,लागत राशि से स्वीकृत नवीन उप तहसील कार्यालय भवन निर्माण का भूमि पूजन किया

जिले के लिए गौरव की बात है कि लाड़ली लक्ष्मी योजना का शुभारंभ जिले से ही हुआ था।

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

विधायक रामपाल सिंह राजपूत द्वारा सिलवानी तहसील के  कस्बा बम्होरी में 1 करोड़ 24 लाख रुण् की राशि से स्वीकृत नवीन उप तहसील कार्यालय भवन निर्माण का भूमिपूजन किया । साथ ही लाडली लक्ष्मी योजना के कार्यक्रम में शामिल हुए। सर्वप्रथम विधायक रामपाल सिंह राजपूत ने कन्या पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

इस अवसर पर  विधायक रामपाल सिंह राजपूत ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं सिलवानी विधानसभा क्षेत्र में अभी लगातार विकास हो रहा है। श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा गांवों के चहुँमुखी विकास के लिए लगातार विकास के कार्य किए जा रहे हैं। बम्होरी में 1 करोड़ 24 लाख रु,लागत राशि से स्वीकृत नवीन उप तहसील कार्यालय भवन का भूमिपूजन किया गया है। श्री राजपूत ने लाड़ली लक्ष्मी योजना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रायसेन जिले के लिए गौरव की बात है कि लाड़ली लक्ष्मी योजना का शुभारंभ जिले से ही हुआ था। विधायक श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लाड़ली बहना योजना बनाकर तय किया कि पात्र महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने एक हजार रू पहुंचें। महिला सशक्तिकरण और आर्थिक समृद्धि की दिशा में यह महत्वपूर्ण योजना है। पात्र महिलाओं के बैंक खाते में 10 जून से एक.एक
हजार रू प्रतिमाह आना शुरू हो जाएंगे। श्री राजपूत ने कहा कि सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना, बेटी पढ़ाओ योजना, विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाएं, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना सहित अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसके साथ ही आजीविका मिशन, स्व.सहायता समूहों के माध्यम से भी महिलाओं को रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खेती को लाभ का व्यवसाय बनाने तथा किसानों की आय में वृद्धि के लिए अनेकों योजनाएं संचालित की जा रही हैं। किसानों को जीरो प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण
उपलब्ध कराया जा रहा है। खाद.बीज कृषि यंत्रों की खरीद पर सब्सिडी दी जा रही है। प्रदेश में सिंचाई के रकबे में भी लगातार वृद्धि की जा रही है
तथा बिजली की सतत् आपूर्ति भी सुनिश्चित की जा रही हैं। सिंचाई के रकबे में वृद्धि होने के साथ ही सिंचाई हेतु पर्याप्त बिजली मिलने से फसल
उत्पादन में भी वृद्धि हुई है। किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि,मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत हर साल 10 हजार रू की राशि प्रदान की जा रही है। कार्यक्रम के प्रारंभ में विधायक श्री राजपूत ने कन्या पूजन किया। तथा मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जोलित किया। इस मौके पर जनपद पंचायत अध्यक्ष ठाकुर तरुवर सिंह राजपूत, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, विष्णु रावत, चौधरी मेहरवान सिंह सहित अधिकारी, कर्मचारी, ग्रामीण व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दानवीर दाऊ पोषण लाल चंद्रवंशी की भव्य स्मृति स्मारक का विधायक अनुज शर्मा ने किया लोकार्पण     |     अमित शाह आज रात भोपाल पहुंचेंगे, 3 अक्टूबर को 35 हजार से ज्यादा गोपालकों के सम्मेलन में होंगे शामिल     |     स्व. परसराम भारद्वाज जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण     |     सबसे बड़े पत्रकार तो आदि तीर्थंकर ऋषभ देव थे जिन्होंने हर प्राणी का कल्याण किया     |     व्यावसायिक शिक्षा से रोजगार के अवसरों की राह समझने भोपाल पहुंचे पीएमश्री स्कूल सेमरा के विद्यार्थी     |     पितृ मोक्ष के लिए 4 अक्टूबर से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा     |     पानी में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सूने मकान में चोरी करने घुसे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया     |     युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811