Let’s travel together.

कलचुरी कलार समाज ने बागेश्वर धाम सरकार पण्डित धीरेंद्र शास्त्री पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग

0 132

 

–क्षत्रिय कलचुरी कलार समाज ने नारेबाजी कर रैली निकाली; एसपी विकाश कुमार शाहवाल को ज्ञापन सौंपा

शिवलाल यादव रायसेन

बागेश्वर धाम के सरकार पण्डित धर्मेंद्र शास्त्री ने कथा के दौरान राजा सहस्त्रबाहु को बलात्कारी और राक्षस बता दिया था।जिससे हैहय क्षत्रिय कलचुरी कलार समाज में उनकी धार्मिक आस्था को ठेस पहुंची है।इसीलिए उनका विरोध शुरू हो गया है। जिलेभर के क्षत्रिय कलचुरी राय कलार समाज के लोग शहर के प्रजापति समाज मंदिर परिसर में एकत्रित हुए और यहां से पंडित धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ सड़को पर उतरकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।एसपी कार्यालय रैली लेकर पहुंचे।यहां जिला पुलिस अधीक्षक शाहवाल को ज्ञापन देकर थाने में बागेश्वर धाम सरकार के पण्डित धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाने की मांग की है।

यहां उन्होंने विरोध जताते हुए पंडित धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR दर्ज करने के लिए एसपी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान क्षत्रिय कलचुरी कलार समाज के जिलाध्यक्ष संतोष राय, जनपद सदस्य मनीष चौकसे रमन चौकसे ,आप पार्टी के जिला रायसेन अध्यक्ष संतोष चौकसे ,ब्रजेश चौकसे सलामतपुर पूर्व सरपंच नरवर डॉ मनमोहन चौकसे,गैरतगंज सचिव संतोष राय खरगोन रायसेन तहसील अध्यक्ष जीतेंद्र राय, बृजेश राय ,मोहन राय उदय राय सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |     सेवा सदन कार्यालय में “सेवा से संकल्प माह” का विशाल शिविर, 5000 से अधिक नागरिकों की सहभागिता     |     घरों के ऊपर से गुजर रही 33 केवी लाइन टूटी, चिंगारी और धमाकों से मची अफरा-तफरी     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में मना अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, वरिष्ठजनों का किया सम्मान     |     ढोल-नगाड़ों के साथ बकायेदार दुकानदारों के पास पहुंची नगर पालिका टीम, राशि जमा नहीं करने पर तालाबंदी     |     सांदीपनि स्कूल के छात्रों ने किया साँची विश्वविद्यालय का दौरा ,बोधि वृक्ष, भवनों एवं परिसर को देखा      |     बिना अनुमति जिला मुख्यालय मे धरना प्रदर्शन कर कांग्रेस ने लगाए आपत्तिजनक नारे,कार्यवाही की मांग     |     बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर राहुल गांधी ने जताया दुख, बोले- ‘सरकार में आते ही करेंगे मदद’     |     लोकायुक्त के रडार पर ग्वालियर-चंबल का नगरीय प्रशासन, 54 पन्नों की शिकायत से मचा हड़कंप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811