Let’s travel together.

ट्रायल्स में भाग नहीं लेंगे सानिया सहित यह खिलाड़ी

106

राष्ट्रमंडल खेलों में दो बार की चैंपियन साइना नेहवाल फिटनेस कारणों से एशियाई खेलों के लिए राष्ट्रीय बैडमिंटन चयन ट्रायल्स में भाग नहीं लेगी। भारतीय बैडमिंटन संघ तेलंगाना में स्थित ज्वाला गुट्टा अकादमी में चार से सात मई तक एशियाई खेलों के लिए टीम का चयन करने के लिए ट्रायल का आयोजन करेगा। एशियाई खेल 23 सितंबर से आठ अक्टूबर तक चीन के हांगझू में खेले जाएंगे।बैडमिंटन संघ के महासचिव संजय मिश्रा ने कहा,‘‘साइना नेहवाल फिटनेस कारणों से भाग नहीं लेगी।। इसके अलावा कुशल राज और प्रकाश राज ने भी ट्रायल्स से अपना नाम वापस ले लिया है। हालांकि जिन अन्य खिलाड़ियों को ट्रायल के लिए आमंत्रित किया गया था वह सभी इसमें भाग लेंगे।’’

साइना आखिरी बार ऑरलियन्स मास्टर्स में खेली थी। पिछले कुछ समय से चोटों से जूझ रही इस पूर्व विश्व नंबर एक खिलाड़ी ने जनवरी में बैडमिंटन एशिया मिश्रित टीम चैंपियनशिप के ट्रायल में हिस्सा नहीं लिया था। वह पिछले साल राष्ट्रमंडल खेलों के ट्रायल्स में भी हिस्सा नहीं ले पाई थीं।बैडमिंटन संघ ने विश्व रैंकिंग के आधार पर पीवी सिंधू (विश्व रैंकिंग 11), एचएस प्रणय (विश्व रैंकिंग 9), चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी (विश्व रैंकिंग 6) की पुरुष जोड़ी और त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद (विश्व रैंकिंग 6) की महिला जोड़ी का एशियाई खेलों के लिए सीधा चयन किया है

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |     आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण      |     आरोन में मुनिश्री के साथ कथित अभद्रता पर जैन समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     महावीर नहीं, वर्धमान जयंती मनाएं : निर्यापक मुनिश्री अभय सागर महाराज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811