कर्नाटक में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की तारीख करीब आ रही है, सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। नेता मतदाताओं को रिझाने की हर संंभव कोशिश में लगे हैं। ताजा खबर प्रियंका वाड्रा को लेकर है।
कांग्रेस महासचिव ने बुधवार को मैसूर में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उनके साथ पार्टी के प्रदेश प्रमुख डीके शिवकुमार, पार्टी महासचिव और कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला मौजूद थे।
चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका एक रेस्तरां में पहुंचीं और वहां डोसा बनाने की बुनियादी बातें सीखीं। यह रेस्त्रां मैसूर के सबसे पुराने फूड जॉइंट्स में से एक – मायलारी होटल – का है। प्रियंका समेत सभी नेता यहां नाश्ते के लिए पहुंचे।
इडली और डोसा खाने के बाद प्रियंका वाड्रा ने डोसा बनाने का तरीका सीखने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद रेस्त्रां का मालिक उन्हें अपने किचन में ले गया। यहां खुद प्रियंका ने डोसा बनाया।
प्रियंका ने गर्म तवे पर बैटर डाला और उसे सही आकार में फैलाने में सफल रहीं। हालांकि दो डासे जल गए, क्योंकि वे उन्हें समय पर पलट नहीं सकी। यह देखकर उनके आसपास के लोग ठहाके लगाने लगे। बाद में प्रियंका ने रेस्त्रां मालिक का धन्यवाद दिया और उनके साथ सेल्फी भी ली।
बता दें, कर्नाटक में 10 मई, बुधवार एक चरण में मतदान होगा। सभी 224 सीटों पर वोटिंग के बाद 13 मई, शनिवार को परिणाम घोषित किए जाएंगे। यहां अभी भाजपा की सरकार है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.