Let’s travel together.

थाना कोतवाली पुलिस ने खुदाई में मिले सिक्कों को बेचने ले जा रहे आरोपीगणों को दबोचा

0 441

धीरज जॉनसन,दमोह

पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह द्वारा शहर में हो रही घटनाओं में अंकुश लगाने एक मुखबिर तंत्र मजबूत करने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारी गणो को निर्देशित किया गया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक विजय राजपूत द्वारा क्षेत्र मे सतत निगरानी रखने हेतु टीम गठित की गई 20 अप्रैल 23 को मुखबिर के द्वारा उक्त टीम को सूचना दी गई की जटाशंकर रानी अवंतीबाई पार्क के पास से दो व्यक्तियों के द्वारा जमीन खोदने पर मिले चांदी के सिक्कों को, बेचने की फिराक में है।

टीम के द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए कुलदीप अहिरवार, निवासी जटाशंकर मंदिर के पीछे एवं आरोपी हल्लू यादव पिता दिनेश यादव निवासी सिविल वार्ड 04 खोदे हुए कीमती सिक्का के साथ पकड़ा जो दोनो व्यक्ति उक्त सिक्को को बेचने के लिये ग्राहक का इंतजार कर रहे थे। दोनो व्यक्तियो के पास 15-15 चादी के सिक्के कीमत करीबन 20000 रुपये के मिले जिन्हें वैधानिक कार्यवाही करते हुए कब्जे में लिया गया एवं आरोपीगणों पर निखात अधिनियम की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना की जा रही है।
इस कार्य में निरीक्षक विजय राजपूत, उप निरी रोहित द्विवेदी, – सउनि गोविन्द सिंह, आरक्षक देशराज, आरक्षक कृष्णकुमार, आरक्षक नवीन आरक्षक योगेन्द्र आरक्षक नवीन आरक्षक नरेन्द्र, आरक्षक ओम प्रकाश की सराहनीय भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेत में मिला बाघिन का शव, करंट लगने की आशंका     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित     |      हाईवे-18 का रेलवे ओवरब्रिज:13 साल में जर्जर हुआ करीब एक किमी लंबा पुल     |     महालक्ष्मी व्रत को लेकर तैयारियां तेज, घर-घर बन रहे मिट्टी के हाथी     |      स्कूल में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम     |     रायपुर में अ. भा. दिगंबर जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन 29को     |     आंगनबाड़ी मिलन समारोह ग्राम सांकरा में धूमधाम से संपन्न     |     सेवा संकल्प अभियान में छात्रों का चित्रकला एवं भाषण का उत्कृष्ट प्रदर्शन     |     चरित्र शंका में पति बना हैवान, पत्नी और दो मासूम बेटों की मौत     |     मणिकर्णिका सम्मान से सम्मानित हुईं एवरेस्ट विजेता अंजना यादव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811