Let’s travel together.

खाकी पर दाग-लोकायुक्त के कार्यवाह इंस्पेक्टर पर योन शोषण के आरोप

0 386

ग्वालियर।प्रदेश के ग्वालियर लोकायुक्त के कार्यवाह इंस्पेक्टर पर संगीन आरोप लगा है। ग्वालियर में पदस्थ इंस्पेक्टर ने नौकरी का झांसा देकर 32 साल के युवक के साथ कुकर्म किया है। पीड़ित के अनुसार आरोपी ने तीन महीने तक उसके साथ कुकर्म किया है।
पीड़ित व्यक्ति ने आधी रात में आरोपी के खिलाफ यूनिवर्सिटी थाने में मामला दर्ज करवाया है। इसके बाद लोकायुक्त कार्यालय में हड़कंप मच गया है। पीड़ित के आरोपों पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार लोकायुक्त में पदस्थ कार्यवाहक इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह यादव ने नाका चंद्रबनी इलाके में रहने वाले एक 32 साल के शख्स को नौकरी का झांसा देकर 3 महीने तक कुकर्म किया। कार्यवाहक इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह यादव सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद लोकायुक्त में सब इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ था। इन दिनों कार्यवाहक इंस्पेक्टर के पद पर कार्य कर रहा है।

पीड़ित शख्स ने बताया कि सुरेंद्र सिंह यादव ने उसे नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। उत्तर प्रदेश के रहने वाले सुरेंद्र सिंह यादव पीड़ित शख्स को अपने साथ अपने घर ले गया और उसके साथ कुकर्म किया। इसके बाद सुरेंद्र सिंह यादव ने लगातार तीन महीने तक कई बार शख्स का शारीरिक शोषण किया। सिटी सेंटर में स्थित होटल लैंडमार्क में ले जाकर भी शख्स के साथ कार्यवाहक इंस्पेक्टर ने कुकर्म कर दिया।
नौकरी नहीं मिलने और बार-बार शारीरिक शोषण होने से परेशान शख्स ने रविवार को आधी रात के वक्त यूनिवर्सिटी थाने पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कार्यवाहक इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह यादव के खिलाफ धारा 377 और 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। वहीं, पीड़ित ने जब आरोपी से दूरी बनाने की कोशिश की तो उसने वर्दी का रौब भी दिखाया है। यूनिवर्सिटी थाना ने कहा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वह अभी फरार चल रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरसींवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक सप्ताह में 57 असामाजिक तत्व जेल भेजे     |     तृष्णा को सीमित करें, परिग्रह का बोझ घटाएं : मुनि श्री चंद्र सागर     |     विनय उपाध्याय को मिलेगा ‘राजुरकर राज सम्मान 2026’, 27 सितंबर को भोपाल में होगा सम्मान     |     संपादकीय :: UPI पर MDR: भुगतान की आजादी की कीमत कौन चुकाएगा?     |     सेवा भारती के सहरिया बालक छात्रावास में गणेश उत्सव, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने की आरती     |     महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811