Let’s travel together.

आर्थिक मंदी की बढ़ती संभावना के बीच सोने-चांदी के भाव में तेजी

269

इंदौर। अमेरिकी मुद्रास्फीति कम होने के संकेतों के बाद सोने की कीमतों में लगातार चौथे सत्र में तेजी दर्ज की गई है, जबकि 2023 की मंदी की लगातार आशंका ने भी कीमती धातुओं की सुरक्षित आश्रय मांग को सपोर्ट किया है। हालांकि, वैश्विक अर्थव्यवस्था की धीमी गति का असर चीन के आकड़ों में दिखाई दिया है जिससे बाजार में डिमांड की चिंताए बढ़ने लगी है।

पिछले सप्ताह चीन से जारी मुद्रास्फीति के आंकड़े अनुमान से कम रहे जिससे चीन की अर्थव्यवस्था को नए आर्थिक पैकेज मिलने की उम्मीद बढ़ गई है, और कीमती धातुओं के भाव को सपोर्ट मिल रहा है। अमेरिका से जारी मुद्रास्फीति के आंकड़े मार्च में साल -दर -साल एक प्रतिशत घट कर पांच प्रतिशत रह गए है। पीपीआई और बेरोज़गारी के दावे के आंकड़े भी उम्मीद से कमजोर दर्ज किए गए हैं, जिससे आर्थिक मंदी की संभावना को बढ़ावा मिल रहा है और कीमती धातुओं के भाव में तेज़ी बनी हुई है।

एफओएमसी मीटिंग के मिनट्स में बैंकिंग संकट के चलते इस साल के अंत तक आर्थिक मंदी आने और उससे अगले दो साल तक उसका प्रभाव रहने की संभावना व्यक्त की है। हांलाकि, फेड ऑफिशल्स अभी भी 0.25 प्रतिशत ब्याज दर वृद्धि के पक्ष में है क्योंकि मुद्रास्फीति अभी भी उच्च स्तरों पर चल रही है। अमेरिका और यूरोप में आर्थिक मंदी के अनुमान और फेड का मौद्रिक नीति पर नरम रुख से डॉलर इंडेक्स और अमेरिकी बेंचमार्क ट्रेज़री यील्ड में गिरावट जारी है जिससे सोने की कीमतों को फायदा मिल रहा है।

तकनिकी विश्लेषण : इस सप्ताह कीमती धातुओं में तेजी रहने की संभावना है। सोने में सपोर्ट 60000 रुपये पर है और रेजिस्टेंस 61800 रुपये पर है। चांदी में सपोर्ट 74000 रुपये पर है और रेजिस्टेंस 78000 रुपये पर है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811