Let’s travel together.

सिर्फ 21010 रुपए में करें दक्षिण भारत की यात्रा EMI पर भी कर सकेंगे भुगतान

174

गर्मियों की छुट्टियों में यदि आप भी कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो रेलवे की ओर से शानदार टूर पैकेज शुरू किया गया है। इस टूर पैकेज में यात्रियों को आईआरसीटीसी ने मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग, तिरुपति बालाजी मंदिर, रामनाथ स्वामी मंदिर (रामेश्वरम), मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी की सैर कराने की योजना बनाई है। IRCTC ने गोरखपुर से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन द्वारा दक्षिण भारत के टूर पैकेज का संचालन करने का फैसला किया है। 10 दिनों का का यह टूर पैकेज 30 अप्रैल 2023 से 10 मई 2023 तक संचालित होगा। इस टूर पैकेज के तहत यात्री गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर जं., अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज संगम, ऊंचाहार जं., रायबरेली जं., लखनऊ, कानपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन से बोर्डिंग सुविधा ले सकते हैं।

इन धार्मिक स्थलों की सैर

– मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग

– तिरुपति बालाजी मंदिर

– मीनाक्षी मंदिर, मदुरै

– रामनाथ स्वामी मंदिर, रामेश्वरम

– कन्याकुमारी

सुविधाएं और किराया

आईआरसीटीसी के इस पैकेज में ग्राहकों को तीनों समय के भोजन के साथ होटल में रुकने और बसों के जरिए भ्रमण की व्यवस्था की गई है। इस टूर पैकेज के लिए इकोनामी श्रेणी (स्लीपर क्लास) में दो या तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य 21010 रुपए प्रति व्यक्ति रहेगा, वहीं दूसरी ओर प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज का मूल्य 19783 रुपए होगा। इसके अलावा स्टैंडर्ड श्रेणी में दो या तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य 35408 रुपए प्रति व्यक्ति और प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज का मूल्य 33964 रुपए होगा।

टूर पैकेज पर EMI की भी सुविधा

– IRCTC की ओर से इस टूर पैकेज पर EMI की सुविधा भी दी गई है. जो 14 सरकारी एवं गैर सरकारी बैंको से ली जा सकती है।

– टूर पैकेज पर बैंक ऑफ बड़ौदा 24 माह, SBI बैंक 12 माह, HDFC बैंक 18 माह की निम्न दरों पर EMI सुविधा दे रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811