यूपी एसटीएफ और प्रयागराज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अतीक अहमद गैंग के शूटर असाद कालिया को गिरफ्तार कर लिया है। असाद कालिया न केवल अतीक अहमद, बल्कि शाइस्ता परवीन का भी बहुत खास था। उसे शाइस्ता का राइट हैंड बताया जाता है। अतीक की पत्नी उसे अपना छठा बेटा मानती थी। शाइस्ता परवीन फरार है। उसकी विभिन्न राज्यों में सरगर्मी से तलाश की जा रही है। पढ़िए अतीक अहमद हत्याकांड और उसके परिवार से जुड़ी हर बड़ी खबर
पांच पुलिसकर्मी निलंबित: अतीक और अशरफ की पुलिस कस्टडी में हुई हत्या के बाद जांच में पांच पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.