भोपाल। गांधीनगर थाना क्षेत्र में जालसाज डिलेवरी बाय को बातों में उलझाकर सवा लाख रुपये के मोबाइल लेकर चंपत हो गए। तो वहीं अशाेका गार्डन थाना क्षेत्र में चोरों ने एक किसान के घर का ताला तोड़कर जेवरात व नकदी सहित लाखों का माल चुरा कर लिया।पुलिस ने दोनों
मामलों में प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
गाधीनगर पुलिस को ईंटखेड़ी निवासी 19 वर्षीय निखिल ठाकुर ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में डिलेवरी बाय का काम करता है। पिछले दिनों बड़वाई के रहने वाले संजय अग्रवाल ने दो मोबाइल फोन आनलाइन खरीदे थे, जिनकी कीमत लगभग सवा लाख रुपये थी। निखिल ने डिलेवरी देने के लिए संजय को फोन लगाया तो उसने जेल रोड पर मिलने के लिए कहा। इससे वह जेल रोड पहुंचा और संजय को फोन किया। वहां पहले से दो युवक खड़े हुए थे, जिन्होंने निखिल को बातों में लगा लिया। उन्होंने मोबाइल फोन देखने का कहते हुए उससे ले लिए और निखिल बैग में रखा सामान जमाने लगा। तब ही दोनों युवक मोबाइल लेकर चंपत हो गए और उसे पता तक नहीं चला। पुलिस ने बताया कि निखिल द्वारा बताई गई घटना पर उन्हें संदेह है वह सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है जिससे पूरा
घटनाक्रम स्पष्ट हो सकेगा।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।वहीं अशोकागार्डन पुलिस को प्रगति नगर निवासी 38 वर्षीय सतीश चौहान ने बताया कि उसकी जमीन जिले के बाड़ी में स्थित है। वह खेती के काम से 10 अप्रैल को गांव गया हुआ था घर पर मां थी। वह निजी कार्य से बाजार चली गई थी, इसी बीच अज्ञात व्यक्ति ने घर का ताला काटकर अंदर कमरे में रखीअलमारी से सोने-चांदी के जेवरात व एक हजार रुपये नकदी सहित लगभग एक लाख से अधिक का माल चुरा लिया।पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.