Let’s travel together.

सिर्फ 30 रुपये के लिए गला काटकर कर दी थी हत्या आरोपित गिरफ्तार

113

आलीराजपुर। शहर के सिनेमा चौराहा पर शनिवार को दिनदहाड़े हत्या करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित से पूछताछ की तो अफसर भी दंग रह गए। मात्र 30 रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में आरोपित ने जघन्य हत्याकांड को अंजाम दे दिया। पुलिस ने रविवार को आरोपित को कोर्ट पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार मूल रूप से छोटा उदयपुर निवासी नवनीत राठवा ग्राम लखनकोट में अपने जीजा राजू चौहान के यहां रहकर शहर में मजदूरी का काम कर रहा था। उसके जीजा नगर पालिका में कर्मचारी हैं। नवनीत की सेमलपाटी निवासी सोहन पुत्र मोटला से दोस्ती थी।

दोनों शनिवार दोपहर को सिनेमा चौराहे के पास शराब दुकान की ओर जाने वाले रास्ते पर एक-दूसरे से मिले। यहां सोहन ने करीब चार-पांच माह पहले उधार दिए गए 30 रुपये नवनीत से मांगे। पुलिस ने बताया कि रुपये न देने पर दोनों में विवाद हो गया।

इस पर नवनीत ने सोहन को दो-तीन बार धक्के मार दिए। इस पर सोहन तैश में आ गया और कहा कि यहीं रुक अभी वापस आकर तुझे मार डालूंगा। कुछ देर बाद सोहन फालिया लेकर आया और नवनीत की गर्दन पर तेज वार कर दिया। इससे नवनीत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

फालिये का वार इतना तेज था कि नवनीत की गर्दन से खून का फव्वारा बहने लगा। वह मौके पर ही निढाल हो गया। देखते ही देखते उसका पूरा शरीर खून से सन गया। जिसने भी यह नजारा देखा वह सिहर उठा। सिनेमा चौराहा व्यस्त क्षेत्र है। दिनदहाड़े ऐसी घटना होने से यहां सनसनी फैल गई।

हत्या करने के बाद ससुराल में जाकर छिप गया था

कोतवाली थाना प्रभारी शिवराम तरोले ने बताया कि हत्या करने के बाद आरोपित कट्ठीवाड़ा में स्थित अपनी ससुराल में जाकर छिप गया था। पुलिस की टीम ने उसे वहां से गिरफ्तार किया है। आरोपित के पास से हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है। आरोपित को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

आस्था और विकास का अनूठा संगम: विधायक अनुज शर्मा ने खपरी में किया ₹20 लाख के रंगमंच शेड का भूमिपूजन     |     दो दर्जन से अधिक स्थानों पर विराजीं मां जगदंबे, जयकारों से गूंजा दीवानगंज क्षेत्र     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर भूसे से भरी ट्रॉली पलटी, बड़ा हादसा टला     |     रायसेन के डॉ. दीपक गुप्ता को भोपाल में राष्ट्रीय सम्मान, सरकारी क्षेत्र में एंडोस्कोपिक सेवाओं में योगदान के लिए मिला विशिष्ट पुरस्कार     |     श्रेष्ठ जन क्रोध का उपयोग समाज की रक्षा ,सुरक्षा के लिए करते हैं- देवेंद्र रावत     |     रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811