Let’s travel together.

नैक टीम ने बीयू को दी 10 बिंदुओं पर दी सुधार की सलाह

82

भोपाल । राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) द्वारा बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू ) को 2.49 सीजीपीए (बी ग्रेड ) दिया गया है। यह पिछले बार हुए नैक ग्रेडिंग के आसपास ही है। खराब रिजल्ट आने से कुलपति सहित नैक में सहभगिता निभाने वाले अधिकारी व कर्मचारी निराश हैं। इसी निराशा के कारण विवि में शनिवार को गंभीर चिंतन मंथन हुआ। नैक टीम द्वारा एक्सिट मीटिंग में दिया गया सुझाव पत्र वाला लिफाफा भी नहीं खोला जा सका था। यह लिफाफा शनिवार को खोला गया। जिसमें नैक टीम ने कई सुझाव दिए हैं।

नैक टीम ने कुछ बिंदुओं को सुझाए हैं

इसमें बीयू को शोध कार्य, प्रोजेक्ट और पेटेंट कार्यों और नियमित फैकल्टी की कमी जैसे करीब 10 बिंदुओं पर सुधार की सलाह दी गई है। हर विभाग के विद्यर्थियों के लिए प्लेसमेंट सुविधा बेहतर हो, प्रैक्टिकल नालेज दी जाए, हास्टल व्यवस्था आदि की भी बात कही गई है। इस पत्र पर चर्चा के बाद कुलपति ने कहा कि अब कमियों पर सुधार की दिशा में काम किया जाएगा। इस बैठक में यह बात भी सामने आई कि नैक टीम द्वारा व्यवहारिक दौरे के आधार पर दिए 30 प्रतिशत अंकों में से विवि ने अच्छा स्कोर किया है, जबकि विवि द्वारा जो डाटा दौरे से पहले जमा किया जाता है, उसके आधार पर 70 प्रतिशत मूल्यांकन किया जाता है, उसमें विवि को बहुत ही कम नंबर मिले हैं। बता दें कि, विवि द्वारा जमा की गई सेल्फ स्टडी रिर्पोट(एसएसआर) में त्रुटियां थी और इस गलती का खामियाजा विवि को भुगतना पड़ा है। नैक टीम के सुझाव पत्र में इन बिंदुओं को शामिल किया गया है

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

डेढ़ साल बाद भी 334 लाख रुपए से बन रहा जमुनिया-निनोद मार्ग अधूरा, गिट्टियों पर फिसलकर चोटिल हो रहे ग्रामीण     |     5 रुपये में बिजली कनेक्शन, 100 यूनिट तक सिर्फ 100 रुपये बिल     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर पुलिस की सख्ती, चला वाहन चेकिंग अभियान     |     गंगा दशहरे पर निकली जल जागरूकता कलश यात्रा, गांव के जल स्रोतों की हुई पूजा-अर्चना     |     सड़क पर उतरे रहवासी अयोध्या बायपास 10 लेन हाईवे का विरोध     |     जन्मजात क्लबफुट से पीड़ित मासूम को मिला नया जीवन     |     स्कूल की तैयारी के लिए मेला आयोजित      |     बेगमगंज में हैदर बिका 90 हजार में      |     उप मुख्यमंत्री ने गंगा दशहरा पर जल संरक्षण एवं जन जागरूकता कार्यक्रम में की सहभागिता     |     उप मुख्यमंत्री ने आर्थिका माताओं को भावपूर्ण श्रृद्धांजलि अर्पित की     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811