Let’s travel together.

सामाजिक समरसता के प्रेरक,भारतीय संविधान के शिल्पकार ने दिया दलितों को शिक्षा और उन्नति का उजियारा -डॉ प्रभुराम चौधरी

0 181

भारतरत्न बाबा साहेब की 132 वीं जन्म जयंती समारोह में अंबेडकर मंगल भवन परिसर में बाबा साहेब की प्रतिमा लगाए जाने की मंच से की घोषणा

शिवलाल यादव रायसेन

सामाजिक समरसता के प्रेरणादाता और भारतीय संविधान के शिल्पकार भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी को हम हृदय से नमन करते हैं ।क्योंकि आज उनकी 132 वीं जयंती रायसेन शहर के कलई पुरा में समारोह पूर्वक मनाई जा रही है।डॉक्टर बाबा साहब ने विश्व बंधुत्व के महान विचार हर एक भारतीय के लिए दिए हैं जो कि हमेशा सामाजिक समरसता से भरे प्रेरणादायक रहेंगे ।यह बात प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने कही। शुक्रवार को दोपहर कलई पुरा वार्ड नंबर 17 में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर ने भारत देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था लागू करने के लिए आरक्षण लागू कर भारतीय संविधान को भी लागू किया। उनका जीवन कठिन संघर्ष के साथ गुजरा उन्होंने शिक्षा भारत देश ही नहीं बल्कि विदेशों में कानून की डिग्री लेकर बैरिस्टर बने और भारत देश का नाम विश्व में रोशन किया यह सब बाबा साहब की दे रहे हैं उन्होंने सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए महिलाओं पर विशेष ध्यान दिया जिस तरह से समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले ने महिलाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाया उसी तरह प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहना योजना लागू करके भारत देश ही नहीं बल्कि दुनिया में बड़ी योजना लागू की है कोलंबिया में यूनिवर्सिटी में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पट्टी का लगाई गई है शिक्षित और बुद्धिमान होने की बदौलत उन्होंने जीवन में लगातार तरक्की की हार नहीं मानी डॉक्टर बाबा साहब का नारा है शिक्षित संस्कार वान बनो संगठित रहो और जीवन में लगातार तरक्की करो इस नारे से हम सभी को यह शिक्षा और सीख लेना चाहिए।उन्होंने नगर पालिका परिषद रायसेन की अध्यक्ष सविता सेन के प्रति आभार व्यक्त किया जिन्होंने परिषद की बैठक में दो दिन पहले ही पार्षदों की आपसी सहमति से बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापना की कार्ययोजना बनाई।

भारत रत्नडॉ भीमराव अंबेडकर साहब की प्रतिमा स्थल चयन कर लगाई जाएगी। नपाध्यक्ष द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ चौधरी को स्मृति प्रतीक चिन्ह बाबा साहेब की तस्वीर भेंट की।
भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 132 वीं जन्म जयंती समारोह में विशेष अतिथि की हैसियत से कलेक्टर अरविंद दुबे, एसपी विकाश कुमार शाहवाल, जिपं अध्यक्ष जशवंत बब्लू मीणा जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा नपाध्यक्ष सविता जमना सेन शामिल हुए।कार्यक्रम का सफल संचालन क्लर्क राकेश गोहिल जगदीश अहिरवार ने किया।आभार माना डीईओ एमएल राठौरिया ने ।स्वागत भाषण कलेक्टर अरविंद दुबे एसपी विकाश कुमार शाहवाल ने देते हुए कहा कि भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर महान शिक्षाविद समाजसुधारक के भारत देश में दिए गए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।उन्होंने बाबा साहेब के जन्मजयंती की शहरवासियों को बधाई भी दी।

बीजेपी जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब ने दलित वंचित शोषित समाज को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया है।शिक्षा संस्कार से मिले प्रकाश पुंज की बदौलत ही दलित पिछड़ी और आदिवासी समाज ने निश्चित रूप से तरक्की की है।बाबा साहेब की सोच इतनी महान थी कि जीवन भर संघर्ष करते हुए अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी ।ताकि भारत देश की भारतीय संस्कृति को बची रहे और आरक्षण लागू कर गरीबों को विकास की मुख्य धारा से जोड़कर रखा।कार्यक्रम में जिपं अध्यक्ष यशवंत बब्लू मीणा झब्बू लाल अहिरवार प्रताप सिंह जाटव बब्लू चौधरी ने भी विचार रखे।समारोह में बीजेपी नेता दातार सिंह मीणा, वीर सिंह पटेल, बंटी मनीष माहेश्वरी दीपक पण्ड्या चन्द्रकृष्ण रघुवंशी मुकेश रघुवंशी, एसडीएम एलके खरे, विधायक प्रतिनिधि ब्रजेश चतुर्वेदी, धीरेंद्र कुशवाह कन्हैया सूरमा शैतान सिंह पवार, डॉ बीएस अहिरवार, पार्षद राजकुमारी मनोज शाक्या, कैलाश ठाकुर, नपा उपाध्यक्ष मीना दीपू सिंह राजावत शिवराज राजावत, भीम सिंह बघेल राहुल परमार नेहा आदित्य चावला एडवोकेट, शनि तिलचोरिया, सेवाराम, जगदीश अहिरवार आजेश जाटव बिमलेश जाटव मुरारी लाल जाटव, राधे अजय अहिरवार विशेष रूप से शामिल हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दानवीर दाऊ पोषण लाल चंद्रवंशी की भव्य स्मृति स्मारक का विधायक अनुज शर्मा ने किया लोकार्पण     |     अमित शाह आज रात भोपाल पहुंचेंगे, 3 अक्टूबर को 35 हजार से ज्यादा गोपालकों के सम्मेलन में होंगे शामिल     |     स्व. परसराम भारद्वाज जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण     |     सबसे बड़े पत्रकार तो आदि तीर्थंकर ऋषभ देव थे जिन्होंने हर प्राणी का कल्याण किया     |     व्यावसायिक शिक्षा से रोजगार के अवसरों की राह समझने भोपाल पहुंचे पीएमश्री स्कूल सेमरा के विद्यार्थी     |     पितृ मोक्ष के लिए 4 अक्टूबर से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा     |     पानी में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सूने मकान में चोरी करने घुसे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया     |     युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811