Let’s travel together.

क्वॉलिटी मानकों के लिए हुई उन्मुखीकरण बैठक

0 87

 

भोपाल।  नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड एवं कायाकल्प के संंबंध में उन्मुखीकरण बैठक का आयोजन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यालय में किया गया। बैठक में भोपाल के मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक, पॉलीक्लिनिक , सिविल डिस्पेंसरी एवं शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सा अधिकारी सम्मिलित हुए । उन्मुखीकरण बैठक में कंप्रिहेंसिव प्राइमरी हेल्थ केयर, नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड, कायाकल्प, इन्फेक्शन कंट्रोल क्वालिटी मैनेजमेंट के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही जन आरोग्य समिति एवं महिला आरोग्य समितियों के माध्यम से सामुदायिक सहभागिता एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में वेलनेस गतिविधियां किए जाने के संबंध में जानकारी दी गई।

उन्मुखीकरण बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ प्रभाकर तिवारी ने कहा कि सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में निर्धारित क्वालिटी मानकों का पालन किया जाना जरूरी है , जिससे हितग्राहियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो सके। भोपाल की स्वास्थ्य संस्थाओं को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड के गुणवत्ता मापदंडों के अनुरूप विकसित किया गया है । शीघ्र ही जिले की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं का प्रमाणीकरण करवाया जायेगा।

भारत सरकार के निर्देशानुसार क्वालिटी इंश्योरेंस कार्यक्रम का क्रियान्वयन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश के निर्धारित मानकों के तहत किया जा रहा है। उन्मुखीकरण बैठक में विषय विशेषज्ञों द्वारा चिकित्सा अधिकारियों को कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के उपसंचालक क्वालिटी एश्योरेंस डॉ प्रमोद गोयल, डॉ अमित मालाकार, श्री प्रतीक मोदी,श्री फरीद उद्दीन सैयद , श्री अमृतेश मिश्रा, श्री सिद्धार्थ बनर्जी सम्मिलित हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811