Let’s travel together.

अब बमबाज गुड्डू मुस्लिम को घेरे जाने की सूचना हो सकता है एनकाउंटर

96

उमेश पाल हत्याकांड में यूपी पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है। ताजा खब यह है कि हत्याकांड में मुख्य आरोपी बाहुबली अतीक अहमद के तीसरे बेटे असद के एनकाउंटर के बाद अब इसी मामले में बमबाज गुड्डू मुस्लिम को भी यूपी एटीएस ने घेर लिया है। कहा जा रहा है कि यदि गुड्डू मुस्लिम ने भी सरेंडर नहीं किया तो, किसी भी वक्त उसके भी एनकाउंटर की खबर आ सकती है। पढ़िए पूरे मामले से जुड़ा अपडेट

यूपी एटीएस की ओर से अब तक इस बात की पुष्टि नहीं कई है कि गुड्डू मुस्लिम कहां है और क्या पुलिस ने उसे भी घेर लिया है।

इस बीच, असद का अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया जाएगा। उसका शव झांसी से उसके नाना और मौसा प्रयागराज लाएंगे। सूचा है कि अतीक को असद के अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति नहीं मिली है।

असद के साथ ढेर हुए शूटर गुलाम मोहम्मद के भाई राहिल हसन ने कहा कि भाई ने आपराधिक कृत्य कर परिवार को कलंकित किया है। उसकी कारगुजारी से परिवार के लोग दुखी हैं। अम्मी ने पहले ही कहा था कि अगर गुलाम मुठभेड़ में मारा गया तो उसका मुंह नहीं देखेंगी। घरवाले उसका शव नहीं लेंगे।

असद एनकाउंटर: वकील बनाकर विदेश भेजना चाहता था परिवार

इस बीच, असद को लेकर नए खुलासे जारी हैं।अतीक अहमद के तीसरे नंबर के बेटे के लिए पहला ही केस आखिरी साबित हुआ। असद के बारे में बताते हैं कि वह दस साल की उम्र से ही फायरिग करने लगा था।

पारिवारिक लोगों ने बताया कि अतीक असद को वकालत के पेशे में लाना चाहता था। इसके लिए उसे विदेश भेजने को तैयार था। उसे लंदन के एक कॉलेज में एडमिशन लेने का मौका मिला, लेकिन उसका पासपोर्ट नहीं बन सका। पिता व चाचा के आपराधिक इतिहास की वजह से आवेदन खारिज हो गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

पहाड़ों पर आग, एक हफ्ते से सुलग रही लपटें, जंगल और खेतों की नरवाई खाक     |     अक्षय तृतीया पर  भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन, 27वें आयोजन में कई जोड़े बंधे वैवाहिक सूत्र में     |     मूल्य पर गेहूं खरीदी में देरी, बड़े किसान परेशान , स्लॉट बुकिंग और लिमिट ने बढ़ाई चिंता     |     भारतीय मजदूर संघ ने 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम  जिला कलेक्टर को सौपा ज्ञापन     |     विवाह आयोजनों पर कड़ी नजर,एक और बाल विवाह रोक     |     विधायक प्रीतम लोधी के भद्दे बोल,भड़का आईपीएस एसोशिएशन     |     गेहूं खरीदी अनिमितताओं को लेकर किसानों मे रोष, किसान जागृति संगठन ने ज्ञापन सौपा     |     भोपाल मार्ग पर टला बड़ा हादसा, शक्ति ट्रेवल्स की बस में लगी आग     |     पीएम श्री स्कूल के छात्रों ने रचा इतिहास, राज साहू और रेशमा खान बने टॉपर     |     अमृत सरोवर बना शराबियों का अड्डा, असामाजिक तत्वों ने तोड़ी पंचायत की कुर्सियां ग्रामीणों में भारी आक्रोश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811