ब्रिक्स देशों से आए प्रतिनिधियों एवं अन्य डेलिगेट्स भारत की समृद्ध बौद्ध विरासत और स्थापत्य कला का किया अवलोकन
देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन
जिले के विश्व धरोहर स्थल सांची पहुंचे। BRICS देशों से आए प्रतिनिधियों एवं अन्य डेलिगेट्स द्वारा केन्द्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के साथ जम्बू द्वीप पार्क, म्यूजियम का भ्रमण किया गया। इस दौरान मप्र शासन के संस्कृति राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेन्द्र लोधी भी साथ रहैं।

BRICS देशों से आए प्रतिनिधियों एवं अन्य डेलिगेट्स के सांची पहुंचने पर कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा की आगवानी में उनका स्वागत भारतीय संस्कृति के अनुरूप तिलक लगाकर किया गया। इस दल में ब्राज़ील, चीन, दक्षिण अफ्रीका, संयुक्त अरब अमीरात, इंडोनेशिया, रूस सहित 10 सदस्य देशों के 42 प्रतिनिधि शामिल हैं।