Let’s travel together.

हत्या करने के आरोप में 4 आरोपियो को आजीवन कारावास की सजा से दंडित,80 हजार जुर्माना भी लगाया

0 483

उज्जैन से हेमेन्द्रनाथ तिवारी

उज्जैन न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश
संतोष प्रसाद शुक्ला ने षडंयत्र कर नलीन शर्मा की हत्या करने के आरोप में 4 आरोपियो को आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया है साथ ही आरोपियो पर 80 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है।

उप-संचालक अभियोजन डॉ0 साकेत व्यास ने अभियोजन घटना अनुसार बताया कि, अभियोजन कि घटना इस प्रकार है कि दिनांक 28 मार्च 2009 को नलीन शर्मा पिता ज्योतिस्वरूप शर्मा निवासी शंकुमार्ग फ्रीगंज उज्जैन जो कि अधिवक्ता थे को वंदे मात्रम भवन के पास गेहॅु मण्डी चौराह पर रात 8.30 बजे टवेरा जीप से ड्रायवर दुर्गा द्वारा टक्कर मारी थी, जिससे नलीन शर्मा की मृत्यु हो गई थी।

प्रारम्भ में थाना माधवनगर पर धारा 304ए भादवि में अपराध पंजीबद्ध किया गया था किंतु विवेचना के दौरान यह तथ्य आये कि मोहन वासवनी ने राजकुमार, राजेश शर्मा एवं दुर्गा के साथ षडंयत्र कर नलीन शर्मा की हत्या करवाई थी। पुलिस थाना माधवनगर द्वारा आरोपीगण के विरूद्ध धारा 302, 109, 120, 201 भादवि में अभियोग पत्र प्रस्तुत किया था। माननीय न्यायालय द्वारा अभियोजन के तर्कों से सहमत होकर आरोपीगण 01. मोहन वासवनी पिता मांगीलाल 02. दुर्गा पिता मिहीलाल 03. राजकुमार पिता शांतिलाल राठौर 04. राजेश शर्मा पिता लक्ष्मीनारायण सभी निवासीगण उज्जैन को धारा 302 एवं 120-बी भादवि मे आजीवन कारावास एवं 80,000/-रू0 के अर्थदण्ड से दंडित किया गया।

प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी श्री काजी अहासन उल्ला, विशेष लोक अभियोजक ने की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ख़बर का असर:: सांदीपनि विद्यालय में पाठ्यक्रम की किताबें जलाने के मामले में जांच के आदेश, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट     |     ट्रैक्टर टोचन का रोमांचक ट्रायल, ‘द ग्रैंडफादर’ ने दिखाया दम     |     गणेश झांकियों में गूंजे भक्ति के स्वर, महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     राष्ट्रीय सेवा योजना एवं विश्व हृदय दिवस का सफल आयोजन     |     28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल का प्रस्ताव, SBI ने ग्राहकों से पहले निपटाने को कहा जरूरी काम     |     शिक्षकों की पदोन्नति में देरी पर उठे सवाल, समय-सीमा तय करने की मांग     |     एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित     |     राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811