Let’s travel together.

बारहवीं का बिगड़ा पेपर तो छात्रा ने जाखा पुल से बेतवा नदी में लगाई छलांग

0 865

संयोग से बची जिला अस्पताल में कराया भर्ती

रायसेन।थाना कोतवाली के तहत भोपाल रोड़ नीमखेड़ा गांव के नजदीक जाखा पुल से बेतवा नदी में शुक्रवार की रात साढ़े 8 बजे बारहवीं क्लास की एक 17-18 वर्षीय छात्रा मुस्कान लोधी ने छलांग लगा दी।थाना कोतवाली पुलिस सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार सेन के मुताबिक हिनोतिया महलपुर बिमल ढाबा के सामने रहने वाली मुस्कान लोधी कक्षा 12 वीं की छात्रा है।बुधवार को उसका 12 वीं का पेपर खराब हो जाने की वजह से मानसिक रूप से डिस्प्रेशन में थी।इसीलिए शुक्रवार को शाम तनावग्रस्त मुस्कान लोधी बस में सवार होकर परिजनों को घर से बगैर बताए नीमखेड़ा गांव पहुंची।खुदकुशी करने की मंशा से लडक़ी ने बड़े बेतवा पुल के ऊपर से जाखा के छोटे पुल के नीचे बह रही बेतवा नदी में कूद गई।नदी में वह डूबने लगी तो वह मुझे बचाओ मेरी जान बचाओ बोलने लगी उसकी मदद की जोर जोर से आवाज सुनकर रात्रि के समय ही प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बेतवा नदी में जान की परवाह किए उसे डूबते हुए बेतवा नदी से बाहर निकाल कर उसकी जान बचाई।108 एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है।प्रभारी टीआई वीके सेन ने मीडिया कर्मियों को जानकारी बताते हुए कहा कि कोतवाली थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।लडक़ी के परिजनों को सूचना भेजी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

श्रीराम लला प्रतिष्ठा एवं हनुमत पुनः प्रतिष्ठा     |     साइबर अपराधों पर रोक के लिए पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान शुरू     |     शिक्षा विभाग के मौन समर्थन से निजी स्कूल खुलेआम बेंच रहे ड्रेस किताब कॉपियां     |     बारिश से पहले खतरे की घंटी,  गली में मौत बनकर खड़ा जर्जर कच्चा मकान     |     6 साल में भी नहीं बना रेलवे स्टेशन का फुट ओवरब्रिज, रोज जान जोखिम में डालकर पटरी पार कर रहे ग्रामीण, विद्यार्थी      |     शिवपुरी में फर्जी BPL कार्ड से दो आवास हड़पने का आरोप, कलेक्टर से शिकायत       |     मिनीगोल्फ नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन 25 से 30 जून तक नवा रायपुर में     |     इंदौर की ग्राम पंचायत काली बिल्लोद में कचरे से बन रहा फर्नीचर, केंद्रीय संयुक्त सचिव ने किया निरीक्षण     |     7 साल के जक्ष ने रचा इतिहास, बने शिवपुरी के सबसे कम उम्र राज्य स्तरीय बैडमिंटन खिलाड़ी     |     राज्य सरकार की गांवों को आत्मनिर्भर एवं स्वच्छ बनाने वाली कल्याणकारी योजनाओं पर दाग लगाते ग्राम पंचायत चोटियां बालोद के सरपंच सचिव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811