Let’s travel together.

पंडित धीरेंद्र कृष्ण की कथा में पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सुनाया भजन

102

विदिशा । विदिशा शहर में चल रही बागेश्वर धाम के कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीमद् भागवत कथा में बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे। उन्होंने कहा कि भगवान को पाने के तीन मार्ग हैं, इनमें एक कर्म मार्ग भी है। यदि ज्ञान और भक्ति मार्ग को न अपनाने वाले शिक्षक, डाक्टर, कर्मचारी और नेता ईमानदारी से काम करने लग जाएं तो उन्हें भगवान मिल जाएंगे।

इस दौरान उन्होंने पंडित शास्त्री के आग्रह पर अपना पसंदीदा भजन ” राम भजन सुखदायी, सुनो रे मेरे भाई ” भी सुनाया। शाम करीब सवा पांच बजे मुख्यमंत्री चौहान हेलीकाप्टर से विदिशा पहुंचे।

यहां उन्होंने धोती पहनकर पंडित शास्त्री और व्यास पीठ का पूजन किया। कुछ देर तक कथा सुनने के बाद उन्होंने संक्षिप्त भाषण दिया, जिसमें कहा कि उनका लक्ष्य कर्म मार्ग पर चलकर प्रदेश के लोगों का जीवन सुखी करना है। उन्होंने कहा कि कर्म मार्ग में धर्म और ज्ञान को शामिल करने का ही परिणाम है कि प्रदेश में कन्यादान और लाड़ली बहना योजना बनी। उनका लक्ष्य महिलाओं और बेटियों पर होने वाले अत्याचार और अन्याय को पूरी तरह समाप्त करना है।

सीएम भी हैं बागेश्वर धाम के ‘पागल’

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मुख्यमंत्री के आगमन पर कहा कि जहां का राजा राजनीति भी धर्मनीति के अनुरूप करता है तो उस राज्य की प्रजा सदा सुखी रहती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से यह दूसरी मुलाकात है, लेकिन मुझे पता है कि वे भी बागेश्वर धाम के ‘पागल’ हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811