Let’s travel together.

चीतल का शिकार किया और कुल्हाड़ी से किए कई टुकड़े तीन आरोपित गिरफ्तार एक फरार

82

अनूपपुर। वन परिक्षेत्र अनूपपुर के खम्हरिया बीट में वन्यप्राणी चीतल का शिकार करने वाले तीन आरोपितों को वन विभाग द्वारा पकड़ा गया है। इनके कब्जे से शिकार में इस्तेमाल लाए गए कुल्हाड़ी और चीतल के अंग अवशेष जब्त किए गए हैं। जबकि वारदात का मुख्य एक आरोपित फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। घटना के संबंध में वन परीक्षेत्र अधिकारी अनूपपुर अशोक कुमार निगम ने बताया कि खम्हरिया बीट के निदावन गांव में मनीराम पिता विश्राम सिंह 44 वर्ष के घर शिकार कर लाए गए वन्यप्राणी चीतल के चार पैर, छह किलो बांस, एक कुल्हाड़ी मुखबिर की सूचना पर जब्त किए गए हैं। इस दौरान वारदात में शामिल मनीराम के साथ राम प्रसाद पिता विश्राम सिंह 34 वर्ष, गोल्हई पिता शालिगराम सिंह 34 वर्ष सभी निवासी ग्राम निदावन कोतवाली थाना अनूपपुर को अभिरक्षा में लिया गया और मंगलवार को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है। घटना में संलिप्त एक प्रमुख आरोपित फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। घटना पर आरोपितों के खिलाफ वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत वन अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया।

चीतल का शिकार कर कुल्हाड़ी से किए कई हिस्सेः

मिली जानकारी अनुसार वन्यप्राणी चीतल जो जंगल में विचरण कर रहा था उसे आरोपितों द्वारा दौड़ाकर कुल्हाड़ी से मारकर शिकार किया गया। इसके बाद उसके टुकड़े कर के कई हिस्से किए और मांस को मुख्य आरोपित मनीराम के घर लाकर रखा गया। इसी दौरान मुखबिर ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दे दी इसके बाद विभाग द्वारा योजना बनाकर आरोपितों को घेराबंदी कर पकड़ा गया और चीतल का मांस और कुल्हाड़ी जब्त किया गया। इस कार्रवाई में परिक्षेत्र सहायक अनूपपुर संतोष कुमार श्रीवास्तव, परिक्षेत्र सहायक किरर रिचर्ड रेगी राव,वनरक्षक भाईलाल राठौर, बाल सिंह, राजबली साकेत एवं सुरक्षा श्रमिक शामिल रहे

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811