रायसेन।व्यापार महासंघ रायसेन के बैनर तले देश की आजादी के अमृत महोत्सव की 75वीं सालगिरह के उपलक्ष्य में रविवार को सुबह तिरंगा यात्रा निकाली गई।भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के संयोजक गोविंद सोनी ने बताया कि राष्ट्र प्रेम देशभक्ति की भावना को लेकर यह तिरंगा रैली निकाली गई।

यह तिरंगा यात्रा रैली गंज बाजार से शुरू हुई।जो कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा महामाया चौक होते हुए इंडियन चौराहे होते हुए वापस राष्ट्र बापू प्रतिमा के समक्ष पहुंचकर समाप्त हुई।यह तिरंगा यात्रा गोविंद सोनी, संतोष साहू पूर्व रायसेन व्यापार महासंघ अध्यक्ष अबुल हसन फखरी के नेतृत्व में निकाली गई।जिसमें भारत माता की जय…. वंदे मातरम…. और विजयी विश्व तिरंगा प्यारा झंडा ऊंचा रहे हमारा के जयकारे लगाए गए।

इस तिरंगा यात्रा में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक गोविंद सोनी,पूर्व अध्यक्ष अबुल हसन फखरी, संतोष साहू, पार्षद व व्यापारी कैलाश ठाकुर नरेंद्र माहेश्वरी, मुकेश शर्मा मनोज मुकेश गुरनानी, संघर्ष शर्मा एडवोकेट, नुपुर चक्रवर्ती,मनोज खत्री,टीका बघेलप्रशांत अग्रवाल वैभव अग्रवाल लालू जैन वीरेंद्ररेन्द्र ताम्रकार विष्णु खूबचंदानी शंकर लाल चक्रवर्ती,सूर्या श्रीवास,राकेश शर्मा, पतिराम प्रजापति बंटी चक्रवर्ती,संजय गुप्ता नीरज जैन नितिन कांकर,नीलेश माहेश्वरी सुनील गुप्ता,नीटू विशाल कुशवाहा,राजेश राठी अशोक चक्रवर्ती राजेश चक्रवर्ती मौजूद थे।