Let’s travel together.

गेहूं बेंचकर लौटे किसान का एक लाख 15 हजार रुपये से भरा थैला गायब

104

नरसिंहपुर। जिले के ग्राम नयागांव ठेमी निवासी एक किसान का एक लाख 15 हजार रुपये से भरा थैला किसी ने गायब कर दिया। किसान ने जब कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई तो अब पुलिस जहां-तहां लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटैज खंगालने में जुट गई है। उक्त घटना बीते सोमवार की शाम करीब पांच बजे की बताई जा रही है। किसान सुरेंद्र पिता मुन्नालाल चढ़ार निवासी इंद्रानगर नयागांव थाना ठेमी ने पुलिस को बताया कि उक्त रकम उसे मंडी में 62 क्विंटल गेहूं बेंचने से मिली थी। रकम जिस थैला में रखी थी वह थैला बाइक से लटका था।

किसान ने सुनाई आपबीतीः

किसान सुरेंद्र ने पुलिस को जो आपबीती सुनाई है उसमें कहा है कि वह किसान है और सोमवार को घर से 62 क्विंटल गेहूं विक्रय करने अपने भाई बृजेश चढ़ार के साथ नरसिंहपुर मंडी आया था। मंडी में गेहूं बेंचने के बाद उसे एक लाख 15 हजार रुपये की रकम मिली, जिसे सफेद रंग के थैला में रखकर बाइक के हैंडिल से थैला लटकाकर लाल रंग के गमछे से बांध दिया था, उसी थैले में पर्स रखा था जिसमें उसका आधार कार्ड व पिता का वोटर आईडी कार्ड, व रूपये रखे थे। मंडी से घर जाते समय जब सांकल तिराहा के पास एक किराना दुकान के सामने शाम करीब पांच बजे उसने बाइक खड़ी की और दुकान पर निरमा लेने गया, जब दुकान से वापिस लौटा तो बाइक से लटका थैला गमछे सहित गायब मिला। घटना से उसके होश उड़ गए और उसने आसपास पता किया तो कुछ पता नहीं चला कि थैला किसने निकाला और कहां गायब कर दिया। किसान ने बताया कि घटना की सूचना उसने भाई बृजेश और पिता को फोन पर दी और उनके साथ आसपास तलाश शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद कोतवाली थाना जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

पूर्व में भी चुकी हैं घटनाएं:

किसान के साथ जिस तरह की घटना हुई वैसी ही घटनाएं जिला मुख्यालय सहित अन्य थाना क्षेत्रों में पहले भी हो चुकी हैं। कुछ वर्ष पहले भी सुनका चौराहा पास एक ग्रामीण से ठगी का मामला सामने आया था। इसके अलावा सांकल तिराहा क्षेत्र में ही एक बाइक से रकम गायब होने की घटना हुई थी। कोरोना काल के दौरान तेंदूखेड़ा में भी एक ग्रामीण की बाइक से लटका रूपये से भरा थैला गायब हुआ था। वहीं गोटेगांव, गाडरवारा क्षेत्र में भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। लेकिन उक्त मामलो में पुलिस कोई सफलता हासिल नहीं कर सकी है। नगरीय क्षेत्र में फिर हुई इस तरह की घटना के बाद कोतवाली पुलिस की टीम ने जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करते हुए लोगाें से पूछताछ शुरू कर दी है।

इन्होंने यह कहा…

किसान की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। कुछ स्थानों के सीसीटीवी कैमरों की जांच हो रही है।

-गौरव चांटे, कोतवाली प्रभारी नरसिंहपुर

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सेवा भारती के सिलाई-मेहंदी केंद्र का पदाधिकारियों ने किया अवलोकन     |     दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं, 5 दिनों से मरीज परेशान     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, देहरी के पास अज्ञात वाहन ने गायों के झुंड को रौंदा     |     5 दिन से अघोषित बिजली कटौती से दीवानगंज क्षेत्र बेहाल, बारिश की कमी के बीच धान की फसल पर मंडराया संकट     |     मानव तस्करी, जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों से मांगा सहयोग     |     पत्रकार हौसला छोड़ दें तो लोकतंत्र में दरारें आ जाएंगी – राजेश रैना”     |     सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में धरसीवा को एक ओर सौगात     |     10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा राष्ट्रीय महाअभियान का होगा तिल्दा में शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से श्री नायडू से की सौजन्य भेंट     |     वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना समारोह 9 अगस्त को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811