Let’s travel together.

अबोध बालिका के साथ दुष्कृत्य करने वाले आरोपी को शेष जीवन के लिए आजीवन कारावास

0 76

 

रायसेन। अपर सत्र न्यायालय  राजकुमार वर्मा, बेगमगंज जिला रायसेन द्वारा के थाना गैरतगंज अपराध क्रमांक 489/2022, विशेष सत्र प्रकरण क्रमांक 47/2022, धारा 376AB भादवि एवं 5(एल)/6 पॉक्सो अधिनियम में निर्णय पारित करते हुये आरोपी मदन जाटव पिता धनसिंह जाटव निवासी ग्राम झामर पुलिस थाना गैरतगंज जिला रायसेन को धारा 376एबी भादवि के अंतर्गत दोषी पाते हुये शेष प्राकृत जीवन के लिए सश्रम आजीवन कारावास एवं 5000 रूपये के अर्थदंड से दंडित किया गया।

अभियोजन के अनुसार फरियादिया द्वारा दिनांक 21 नवम्बर 22 को थाना आकर जुबानी रिपोर्ट दर्ज कराई कि दोपहर लगभग 2 बजे जब वह घर के पीछे पानी भर रही थी। तब उसकी 4 वर्षीय पुत्री रोकर आई तथा उसके द्वारा रोने का कारण पूछे जाने पर उसने आरोपी द्वारा उल्टा -सीधा काम तथा गुप्तांग में दर्द होना बताया। फरियादिया द्वारा इस बात की पुष्टि के लिए उसने अपने परिचित को आरोपी के घर भेजा तो आरोपी अपने घर पर नहीं पाया गया एवं गांव से भाग गया। तब जाकर फरियादिया द्वारा थाना गैरतगंज जाकर आरोपी मदन जाटव के विरूद्ध जुबानी रिपोर्ट दर्ज कराकर अपराध क्रमांक 489/2022 पर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। जिस पर पुलिस द्वारा अभियोक्त्री को मेडिकल जांच हेतु भेजा गया। जहां चिकित्सीय जांच प्रतिवेदन तैयार कर अभियोक्त्री के साथ बलात्संग होने की पुष्टि हुई। बाद विवेचना अनुसंधान उपरांत अभियोग पत्र माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जिस पर जाकर आज दिनांक को माननीय अपर सत्र न्यायालय श्री राजकुमार वर्मा जी द्वारा आरोपी मदन जाटव निवासी झामर गैरतगंज को धारा 376AB भादवि अंतर्गत शेष प्राकृत जीवन के लिए आजीवन कारावास तथा 5000 रूपये अर्थदंड से दंडित किया गया। प्रकरण के विचारण के दौरान आरोपी जेल में निरूद्ध रहा।

उक्त प्रकरण में शासन की ओर पैरवी अपर लोक अभियेाजक श्री बद्री विशाल गुप्ता द्वारा की गई।

न्यूज सोर्स-श्रीमती शारदा शाक्य मीडिया प्रभारी
जिला रायसेन मप्र

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राहगीर से मारपीट व सिर पर बीयर फोड़ने के आरोप में दो पुलिसकर्मी समेत छह पर मामला दर्ज     |     खनिज माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, अवैध उत्खनन-परिवहन में 3 डम्पर-2 ट्रैक्टर जब्त     |     राष्ट्रीय कवि की पुण्यतिथि में मुक्ति धाम पर काव्यपाठ     |     चिकलोद सर्किल में लाखों का प्लांटेशन स्वाहा, ज़िम्मेदारों की चुप्पी पर गंभीर सवाल      |     मेरा युवा भारत” के अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर युवाओं ने सरकारी भंडार गृह में समझी सार्वजनिक वितरण प्रणाली की जमीनी व्यवस्था     |     एक दिन की मजदूरी मांगने पर तलवार से हमला,गंभीर अवस्था में मजदूर रेफर     |     चिंगवाड़ा कला में बिजली विभाग द्वारा आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत बना     |     जापानी तकनीक की ई-स्कूटी पाकर खिले दिव्यांगजनों के चेहरे, 31 को मिला लाभ     |     जिंदा रहते बुजुर्ग ने कराई अपनी त्रयोदशी, कार्ड पर दर्द बयां कर बांटे निमंत्रण     |     असल ‘लीक’ तो नैतिक ईमानदारी और ऑन लाइन व्यवस्था में है…अजय बोकिल      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811