Let’s travel together.

11वीं की छात्रा को कर रहे थे ब्लैकमेल फोटो से छेड़छाड़ कर इंटरनेट मीडिया पर किया वायरल

134

भोपाल। ईंटखेड़ी थाना पुलिस ने क्षेत्र में रहने वाली एक 11वीं की छात्रा की शिकायत पर सोमवार रात को एक छात्र सहित तीन लोगों के खिलाफ छेड़छाड़, पोक्‍सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपितों ने छात्रा को बदनाम करने के लिए उसकी फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल भी कर दी थी। इस मामले में विरोध जताने पर रविवार को छात्रा के स्वजन और आरोपितों के परिवार के लोगों के बीच जमकर मारपीट भी हुई थी।

ईंटखेड़ी थाना पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के गांव में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी 11वीं की छात्रा है। छात्रा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसमें बताया कि एक वर्ष पहले स्कूल के सांस्कृतिक कार्यक्रम में उसने डांस किया था। उस समय 10वीं के छात्र ने मोबाइल से उसके कुछ फोटो खींच लिए थे। उसके बाद से वह छात्रा पर बात करने के लिए दबाव बनाने लगा। साथ ही बात शुरू नहीं करने पर छात्रा की फोटो उसके स्वजन को भेजने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। आरोपित छात्र का साथ पढ़ाई छोड़ चुके दो लड़के भी देने लगे। वे लोग छात्रा के स्कूल जाते-आते समय पीछा कर अश्लील कमेंट्स भी करते थे। विवाद न हो, इस डर से छात्रा ने इस बारे में अपनी घर में किसी से कुछ भी नहीं बताया।

दो दिन पहले पूर्व छात्र ने अपनी आइडी से छात्रा के फोटो से छेड़छा़ड़ करते हुए उसे छात्र के साथ जोड़कर इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। इस घटना को लेकर रविवार को जब छात्रा के स्वजन और छात्र के परिवार के लोगों के बीच जमकर मारपीट हो गर्इ थी। स्वजन ने छात्रा से घटना के बारे में पूरी जानकारी ली। इसके बाद उसे साथ लेकर सोमवार रात थाने पहुंचे। पुलिस ने प्रकरण दर्ज करने के बाद आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |     अग्रसेन महाराज की जयंती पर अग्रवाल समाज ने निकाली शोभायात्रा, नगर में हुआ जगह-जगह स्वागत     |     ग्रामीण पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाया बिरबिरा दोहरा हत्याकांड     |     वार्ड 5 के रहवासी कच्चे शौचालय की समस्या से परेशान, नगर पालिका से लगाई गुहार     |     सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811