Let’s travel together.

प्रदूषण से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति करे पौधारोपण

106

वातावरण में बढ़ता प्रदूषण निश्चित की चिंता का विषय है। फेफड़ों का कैंसर, ह्दय संबंधी बीमारियां, सीओपीडी, अस्थमा, निमोनिया, त्वचा संबंधी रोग, स्ट्रोक, घरेलू वायु प्रदूषण से मोतियाबिंद, आंखों में जलन, खांसी समेत कुछ अन्य व्याधियों के लिए प्रदूषण भी जिम्मेदार है। कुछ मामलों में संतानहीनता का कारण भी प्रदूषण बनता है। जनसंख्या वृद्धि व पेड़ों की कटाई से प्रदूषण की समस्या बढ़ी है। औद्योगिक इकाइयों से हानिकारक तत्व हवा में न घुलें, इसके लिए बेहतर उपाय करना चाहिए। ऐसे स्थान जहां वायु प्रदूषण करने वाले कारक मौजूद हैं वहां आंखों में जलन, खांसी आना तथा फेफड़ों में जकड़न आम समस्या के रूप में सामने आती है। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनकी सांस फूलने लगती है। दो पहिया, तीन पहिया, चार पहिया वाहन चालकों काे भी चाहिए वे अपने वाहनों की समय-समय पर जांच कराते रहें ताकि उनसे होने वाले वायु प्रदूषण को रोका जा सके।

आम नागरिकों को अपने बच्चों को स्कूल, कालेज तक आवागमन के लिए सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करना चाहिए। वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए यह कारगर उपाय है। समूचे विश्व में प्रदूषण को लेकर चिंता है। पर्यावरण प्रदूषण के लिए काफी हद तक हम स्वयं जिम्मेदार हैं। इसलिए आवश्यक है कि ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाए जाएं। प्रत्येक नागरिक को पौधारोपण का संकल्प लेना चाहिए। रोपे गए पौधों में कीटनाशकों का प्रयोग करने से बचना चाहिए। यह भी प्रदूषण का कारण बनते हैं। इसी तरह फसलों को तैयार करने में भी रासायनिक खाद के इस्तेमाल से बचना चाहिए। प्रदूषण की रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अच्छी पहल की है। वे रोजाना पौधारोपण करते हैं। जिले के नागरिक संकल्प लें कि वे वर्ष में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएंगे, यह प्रयास प्रदूषण की रोकथाम में कारगर भूमिका निभाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

खेरी मुगली के ग्रामीणों ने बटेरा के पास नेशनल हाईवे पर अंतिम संस्कार का किया प्रयास, पुलिस की समझाइश के बाद नर्मदा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार     |     सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन लिमिटेड के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप, कंपनी परिसर में विवाद के बाद मंडीदीप थाने पहुंचा मामला     |     कलेक्ट्रेट के पास ‘वीआईपी कॉलोनी’ का हाल बेहाल, गंदे पानी में पनप रहे मच्छर और कीटाणु     |     पानी के बिना गणपति विसर्जन: आंध्र प्रदेश में सूखी चित्रावती नदी ने दिखाया जल संकट का चेहरा     |     मंडीदीप में युवक की चाकुओं से हमला कर हत्या, पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद     |     सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला में रंगों से उकेरे सामाजिक सरोकार तो भाषण में रखे प्रभावी विचार     |     विजिलेंस टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 8 पानी की मोटर जब्त     |     उमंग दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी, नाटक और खेलों से सीखी खुशहाल जीवन की सीख     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा: 40 किमी में हजारों जानलेवा गड्ढे, रोज 2-3 हादसों का दावा     |     जलझूलनी एकादशी पर धूमधाम से निकली डोल यात्रा, तीन विमानों में विराजे भगवान श्रीकृष्ण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811