Let’s travel together.

श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या से 19 दिसंबर से रामलला को टोकरी में बिठाकर सिर पर रखे 1350 किमी की पदयात्रा पर निकले कर्म योगी संत विभुजी कृष्णा शर्मा

0 382

सिलवानी रायसेन से देवेश पाण्डेय

राम जन्म भूमि अयोध्या से 19 दिसंबर 2021 से रामलला को टोकरी में बिठाकर सिर पर रखे पदयात्रा पर निकले कर्म योगी संत विभुजी कृष्णा शर्मा सिलवानी सियरमऊ एवम सुल्तानगंज पहुंचे। सुल्तानगंज भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष जगन्नााथ सिंह यादव, मीडिया प्रभारी शैलेंद्र यादव सहित अनेक लोगों ने माड़िया गुसांई गांव में उनका स्वागत किया। बही ग्राम सियरमऊ में जगदीश विश्वकर्मा,विकास साहू, अनुज नामदेव, आकाश विश्वकर्मा, आदित्य विश्वकर्मा ने संत श्री से आशीर्वाद लिया, संत श्री ने रात्रि विश्राम ग्राम सियरमऊ के आवासीय विद्यालय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में किया।


संत विभुजी ने बताया कि 1350 किलोमीटर पैदल चलकर जिस का समापन जिला खरगोन के भडलेन गांव के आश्रम पर जाकर समापन होगा। इस बीच पैदल यात्रा में लोगों को धर्म के प्रति चेतना जगाना हमारा मुख्य उद्देश्य है। आधुनिक युग में मनुष्य अपने धर्म से दूर होता जा रहा है। जिससे मनुष्य दुखों के भंवर से घिरता नजर आ रहा है। जो मनुष्य धर्म से जुड़ा हुआ है उसके घर में सुख समृद्धि एवं शांति सदैव विद्यमान रहतीश्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण की जानकारी देते हुए विभुजी ने बताया कि कलयुग में प्रभु श्री राम का वनवास अब खत्म होने जा रहा है। बर्षों के लंबे इंतजार के बाद अब महज दो वर्ष में प्रभु श्री राम अपने भव्य दरबार में विराजमान होंगे। राम भक्तों के लिए अयोध्या में भव्य और दिव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य 2023 तक पूरा हो जाएगा।

– गुरु शिष्य परंपरा मनुष्य को सफल बनाती है-

विभुजी ने बताया कि जो मनुष्य गुरु शिष्य की परंपरा निभा रहा है गुरु के मार्गदर्शन से सत कर्मों की राह पर चल रहा है। वह मनुष्य एवं उसके परिजन सदैव सुख शांति की अनुभूति करते हैं। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ आदि लोगों ने भी अपने गुरु बनाए और आज वह देश के सफल व्यक्तियों में गिने जाते हैं। इस यात्रा में राजपाल सिंह राठौड़ बिलुद खड़वा, हरीश, अनमोल, मुन्नाा मिश्रा आदि लोग विभुजी के साथ चल रहे हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811