Let’s travel together.

स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने लघु वनोपज संघ के माध्यम से बनने वाले ग्रेवल रोड का किया भूमिपूजन

0 125

 
रायसेन।स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने सांची विधानसभा के ग्राम वनखेड़ी में आयोजित कार्यक्रम में लघु वनोपज संघ के माध्यम से 6.41 लाख रू लागत से बनने वाले 750 मीटर ग्रेवल रोड का भूमिपूजन किया गया।

लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉक्टर प्रभुराम चौधरी द्वारा सामान्य वन मंडल रायसेन द्वारा प्रस्तावित ग्रेवल रोड
का भूमि पूजन किया गया । इस मौके पर वन विभाग द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम में विजय कुमार वन मंडल अधिकारी सामान्य रायसेन द्वारा प्रस्तावित रोड की उपयोगिता लागत इत्यादि के विषय में विस्तृत जानकारी दी ।


इसके पश्चात तेंदू पत्ता मद से गैरतगंज टेकापार में नव निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण का कार्य भी स्वास्थ्य मंत्री  द्वारा किया गया । समस्त तीनों स्थलों में माननीय मंत्री जी एवं वन मंडल अधिकारी द्वारा इस अवसर पर तेंदू पत्ता संग्रहको एवं जनसामान्य को संबोधित किया जाकर वन विभाग की विभिन्न योजनाओं के विषय में बताया गया । मौके पर उप वन मण्डल अधिकारी रायसेन सुधीर पटले, परिक्षेत्र अधिकारी वीरेंद्र कुमार , जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा , जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा बबलू भैया इत्यादि उपस्थित रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |     आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण      |     आरोन में मुनिश्री के साथ कथित अभद्रता पर जैन समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     महावीर नहीं, वर्धमान जयंती मनाएं : निर्यापक मुनिश्री अभय सागर महाराज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811