जिला अस्पताल के 200 बिस्तर से 350 बिस्तरीय भवन के उन्नयन का करेंगे लोकार्पण
रायसेन। स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी कल जिला चिकित्सालय पहुचेंगे तथा यहां कोविड-19 के प्रबंधन के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं के पचिलन की तत्परता सुनिश्चित करने हेतु आयोजित मॉक ड्रिल का निरीक्षण करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री जिला अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में 1436.47 लाख रू लागत से जिला अस्पताल का 200 बिस्तर से 350 बिस्तरीय भवन के उन्नयन का लोकार्पण करेंगे और दोपहर 01.30 बजे जिला अस्पताल में ही जैपनीज इन्सेफेलाइटिस जेई टीके का एक वर्ष से 15 वर्ष तक के बच्चों को टीकाकरण का शुभारंभ करेंगे। इसके पश्चात स्वास्थ्य मंत्री दोपहर 01 बजे सर्किट हाउस रायसेन पहुचेंगे।