Let’s travel together.

फिल्मी गीत पर हाथ में ग्लास लेकर महिला पार्षद ने लगाए ठुमके वीडियो वायरल

101

भोपाल। नगर निगम जोन क्रमांक 20 में शामिल वार्ड क्रमांक 2 की पार्षद कुसुम चतुर्वेदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह कुछ अन्‍य महिलाओं के साथ हाथ में ग्‍लास थामे एक फिल्‍मी गाने पर थिरकती नजर आ रही हैं। यह वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने मांग की कि भाजपा को अपनी पार्षद के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

दरअसल भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी कुसुम चतुर्वेदी यहां सीटीओ क्षेत्र में स्‍थित एक मंदिर में कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। इस दौरान महिलाओं ने गिलास में कोल्ड ड्रिंक ली और सर पर रखकर फिल्‍मी गीत ‘पी ले पी ले ओ मेरे राजा’ की धुन पर नाचने लगीं। इसमें क्षेत्र की पार्षद भी इन महिलाओं के साथ शामिल हुई। उनका नाचते हुए यह वीडियो किसी ने इंटरनेट वीडियो पर डाल दिया। थोड़ी देर में यह वीडियो वायरल हो गया और लोग तरह तरह के कमेंट करने लगे। कांग्रेस नेता सोनू तोमर ने कहा कि भारतीय संस्कृति की दुहाई देने वाली भाजपा क्या कुसुम चतुर्वेदी पर कार्रवाई करेगी? कांग्रेस नेताओ का कहना है कि भाजपा को अपनी पार्टी के पार्षद पर कार्रवाई करना चाहिए।

इस संबंध में जब पार्षद कुसुम चतुर्वेदी की प्रतिकिया ली गई तो उनका कहना था कि क्षेत्र की महिलाओं ने यहां के एक मंदिर में जन्मदिन की पार्टी रखी थी। महिलाओं ने गीत शुरू किया और मुझे बुला लिया। मैंने खुशी के इस मौके पर महिलाओं के साथ नृत्य किया, इसमें क्या बुराई है। पार्षद कुसुम ने कहा कि क्या हमारा कोई व्यक्तिगत जीवन नहीं है। कांग्रेस को इस तरह की कोई टिप्पणी नहीं करनी चाहिए जिससे हमारा व्यक्तिगत जीवन प्रभावित हो।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

जनविश्वास अभियान के बीच सहकारी समिति पहुंचे आयुक्त दीपक सिंह, व्यवस्थाओं का लिया जायजा     |     आजादी के 80 साल बाद भी आधा किलोमीटर सड़क को तरस रहा सेमरी टोला, दलदल से होकर स्कूल पहुंच रहे छात्र     |     बारिश के बाद पहाड़ियों पर झरनों का मनमोहक नजारा     |     40 गांवों में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस     |     राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के अपमान के विरुद्ध भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर कैंडल मार्च निकाला     |     नल जल योजना से चमकी लोही ग्राम पंचायत     |     दुनिया में देवभूमि कहीं है तो सिर्फ भारत की भूमि है – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     बम्होरी में रफ्तार का रोमांच! कीचड़ के ट्रैक पर गरजीं बाइक, बगासपुर ने 1-15 में जीता मुकाबला     |      पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से अवैध कारोबारियों में हडकंप,चार वाहन सहित स्क्रेप क्वाइल जप्त     |     शान से लहराया तिरंगा,विधायक ने किया धरसीवां एवं खरोरा में ध्वजारोहण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811