Let’s travel together.

25 हजार घूस लेते आरक्षक गिरफ्तार, SI और दो आरक्षकों का भी नाम आया सामने, 50 हजार की थी डिमांड

0 102

 

हेमेन्द्रनाथ तिवारी उज्जैन 

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के चिमनगंज मंडी थाने के आरक्षक रवि कुशवाहा को लोकायुक्त पुलिस ने  25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. थाने में ही उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने छापा मारा. आरक्षक पूर्व में क्रिकेट का सट्टा खिलाने वाले सटोरिए पर दोबारा सट्टा चालू करने के लिए दबाव बना रहा था और सट्टा चालू करने के एवज में रुपए मांग कर रहा था. फरियादी ने थाने के अन्य तीन पुलिसकर्मियों को भी सहयोगी बताया है. लोकायुक्त पुलिस थाने में कार्रवाई कर रही है.

दरअसल चिमनगंज मंडी थाने में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब थाने पर पदस्थ आरक्षक रवि कुशवाहा को लोकायुक्त पुलिस ने 25 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया. उज्जैन के चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र निवासी मुकेश धमनानी और उसके दोस्त संजय सूर्यवंशी से मंडी थाने का आरक्षक रवि कुशवाह 50 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था. 50 हजार का इंतजाम नहीं होने पर मुकेश ने थाने पर आकर 25 हजार रुपए दिए.रिश्वत लेते ही उज्जैन लोकायुक्त की टीम ने आरक्षक को गिरफ्तार कर लिया. लोकायुक्त टीम ने बताया कि यह रिश्वत क्रिकेट का सट्टा पुनः चालू करने का दबाव बनाने के लिए ली गई है. साथ ही यह भी बताया कि इस रिश्वत कांड में एक सब इंस्पेक्टर सहित दो और आरक्षकों का नाम भी लिया गया है, लेकिन जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811