Let’s travel together.

हनुमान जन्म उत्सव पर जयकारों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा

0 293

देर रात तक हुए धार्मिक कार्यक्रम
सिलवानी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में श्री हनुमान जन्म उत्सव के अवसर पर श्री हनुमान जी के मंदिर पर हुए कई आयोजन

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

भगवा मय हुई सिलवानी तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में हनुमान जन्म उत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कई गांवों में श्री हनुमान मंदिरो पर कई धार्मिक आयोजन हुए।

इस अवसर पर मंदिरों में बजरंग बली को आकर्षक आंगी धारण करवाई गई। इसके साथ ही मंदिरों पर भजन कीर्तनों के साथ अखंड रामायण एवं सुंदर कांड के पाठ के हवन अनुष्ठान सम्पादित हुए। इधर , सिलवानी में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंगदल के नेतृत्व में श्री हनुमान जी महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों केसरिया वस्त्रों में जय श्रीराम के जयकारे उद्घोष के साथ चल रहे थे। भव्य चल समारोह में श्री हनुमान जी महाराज के भजनों पर युवा थिरकते हुए दिखाई दिए। वही श्रीराम भगवान की विशाल प्रतिमा भी चल समारोह का केंद्र रही।

सिलवानी के प्रमुख चौराहों पर क्षेत्र विधायक ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत, कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष देवेन्द्र पटेल , रायसेन जिला कलेक्टर अरविंद दुबे,पुलिस डी आई जी, रायसेन एसपी विवेक सेहवाल,नगर परिषद सिलवानी के अध्यक्ष रेशु विभोर जैन सिलवानी मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, ब्लॉक कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष संदीप शर्मा, आम आदमी पार्टी जिला सचिव सुनील रघुवंशी, एवं विभिन्न संगठन के द्वारा फूल बरसाकर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।

 

यह शोभायात्रा सिलवानी के बड़े मंदिर जमानिया पुरा से प्रारंभ हुई जो कि नगर के प्रमुख मार्ग होते हुए श्री अनगढ़ हनुमान मंदिर बजरंग चौराहा परिसर पहुंची। इसके बाद मंदिर पर श्री हनुमान जी महाराज के पूजा अर्चना के पश्चात चल समारोह का समापन हुआ। हनुमान जन्म उत्सव पर जमानिया, सियरमऊ, में भी आयोजन हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्‍मृतिशेष:: हिन्‍दी-जीवनव्रती पद्मश्री कैलाशचन्‍द्र पंत- विजयदत्‍त श्रीधर     |      “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प     |     पार्श्वगायक मोहम्मद रफी की 46वीं पुण्यतिथि पर संगीत संध्या का आयोजन      |     संतोष बिलहरा चातुर्मास कमेटी के अध्यक्ष बने     |     चांदोनी नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी     |     संत रविदास कलश रथ यात्रा का भाजपा जिला अध्यक्ष एवं विधायक ने किया स्वागत      |     रिश्वतखोर राजस्व निरीक्षक को चार साल के सश्रम कारवास की सजा     |     सुल्तानगंज में 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी     |     शिव केवल एक देवता नहीं, बल्कि कल्याण, करुणा, त्याग, तपस्या और परम सत्य के साक्षात स्वरूप     |     एसडीएम एक्शन मूड में ,वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में गंदगी पर SDM सख्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811