Let’s travel together.

पोस्टपोन हो गई अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’

81

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 ने सिनेमाघरों में जो धमाल मचाया है, उसके बाद से तो अभिनेता की फैन फॉलोइंग खूब बढ़ गई है। पुष्पा के गाने, एक्शन और डायलॉग्स सभी ने एकदम धमाल मचा दिया था। लोग इस फिल्म के डायलॉग्स तो अभी तक दोहराते रहते हैं। अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल स्टारर फिल्म में सभी का अभिनय दमदार था। अब फैंस को इस फिल्म के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार है। पहले तो खबर सामने आ रही थी कि इस फिल्म का सीक्वल पुष्पा 2 इसी साल दिसंबर में आ सकता है, लेकिन अब खबर आ रही है कि इस फिल्म के दूसरे पार्ट की शूटिंग रोक दी गई है और अभी यह फिल्म रिलीज नहीं होगी।

पुष्पा 2 को देखने के लिए फैंस को अभी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म की शूटिंग को अचानक रोक दिया गया है और पुष्पा द रूल को पोस्टपोन कर दिया गया है। शूटिंग रोकने की वजह खुद डायरेक्टर सुकुमार हैं। खबरों के अनुसार अब तक जो कुछ भी शूट हुआ है मेकर्स उससे खुश नहीं हैं। यही वजह है कि वाइजैग में चल रही शूटिंग को लंबे शेड्यूल के बाद रोक दिया गया है। अभी तक इस फिल्म से जुड़ी कोई नई अपडेट भी सामने नहीं आई है।

रिपोर्ट्स के अनुसार पुष्पा 2 के डायरेक्ट सुकुमार मूवी की कहानी से पूरी तरह से संतुष्ट नहीं हैं और उन्होंने इसमें बदलाव करने की मांग की है। कुछ समय पहले ही फिल्म को ऑन फ्लोर ले जाया गया है। अभी शूटिंग का एक छोटा सा हिस्सा ही पूरा हुआ है। पहले तो कहा जा रहा था इस फिल्म का ट्रेलर अल्लू अर्जुन के जन्मदिन के खास मौके पर 8 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा, लेकिन अब इसकी भी उम्मीद नहीं लग रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुकुमार एक बार फिर से कंटेंट को फिर से शूट करने पर ध्यान देना चाहते हैं और अब तक जो कुछ भी शूट किया है, उसे डिलीट करना चाहते हैं। अगर ऐसा होता है तो पुष्पा 2 के लिए दर्शकों को अभी काफी लंबा इंजतार करना पड़ सकता है।

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक रिपोर्ट वायरल हो रही है फिल्म पुष्पा 2 इस साल नहीं बल्कि 2024 में रिलीज होगी। कहा जा रहा है अब फिल्म की शूटिंग 3 महीने बाद शुरू होगी। हालांकि अभी तक मेकर्स की ओर से इस फिल्म के बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा गया है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

महिला आरक्षण तत्काल हो लागू ,कांग्रेस नेत्री नीतू साहु ने की मांग     |     बंटवारे के बिना बन रहा पीएम आवास, दो सीएम हेल्पलाइन शिकायतें की लेकिन बिना समाधान बंद कर दीं     |     बेगमगंज के देवलिया परिवार ने किया नवाचार,विवाह के अवसर पर गायों को 56भोग भोजन का भंडारा     |     हाईवे 18 पर लगातार पुलिस का  चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई तेज     |     रोक के बावजूद भी  गांवों में जल रही है नरवाई,धधक रहे खेत     |     विशेष टिप्पणी :: बंगाल विजय: शताब्दी वर्ष में मोदी-शाह का संघ को नायाब तोहफा !-अजय बोकिल     |     भीषण सड़क दुर्घटना में मृत चारों व्यक्तियों के परिवारों को तत्काल सहायता देने की मांग     |     पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक सफलता मोदीजी के प्रति बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण     |     सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं के जमावड़ा स्थल      |     भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, पांडिचेरी, तमिलनाडु में पूर्ण बहुमत मिलने की खुशी में जमकर मनाया जश्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811