Let’s travel together.

निर्माणाधीन फिल्म “हर हर नर्मदे”- आस्था, संस्कृति और आधुनिक सोच का संगम

0 145

भोपाल से सुनील सोन्हिया की रिपोर्ट

मां नर्मदा की पावन महिमा को आज के दौर से जोड़ती हुई एक प्रेरणादायक फिल्म “हर हर नर्मदे” का निर्माण वैभव पंडित क्रिएशंस के बैनर तले किया जा रहा है। इस फिल्म के लेखक एवं निर्माता वैभव पंडित हैं, जिन्होंने नर्मदा की आध्यात्मिक धारा को समकालीन समाज से जोड़ने का एक अनूठा प्रयास किया है।
फिल्म का निर्देशन अंकित मैथिल द्वारा किया जा रहा है, जिन्होंने कहानी को भावनात्मक और दृश्यात्मक रूप से प्रभावशाली बनाने में विशेष ध्यान दिया है। सह-लेखन एवं स्क्रीनप्ले में रिसभ बांद्रेले का योगदान रहा है।
फिल्म के अधिकांश दृश्यों की शूटिंग मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध नर्मदा घाटों एवं किनारों पर की गई है, जिससे दर्शकों को नर्मदा तट की वास्तविक सुंदरता और आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव मिलेगा। सिनेमेटोग्राफी का कार्य राजू केसारिया एवं अंकुर मेथिल ने संभाला है, जबकि GFX और AI वर्क में वैभव कुमार सक्सेना, अंकित मैथिल और मनीष शर्मा का विशेष योगदान है।
यह फिल्म न केवल आस्था और भक्ति का संदेश देती है, बल्कि समाज को सकारात्मक सोच और जीवन मूल्यों की प्रेरणा भी प्रदान करती है।
निर्माताओं के अनुसार, “हर हर नर्मदे” जल्द ही दर्शकों के बीच प्रस्तुत की जाएगी और इसे लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्रशासनिक उदासीनता: दबंगों ने सरकारी रास्ते पर किया कब्जा, दलित परिवार खरीफ की बोबनी के लिए मोहताज     |     धरसींवा विधानसभा के सभी मंडलों में विधायक अनुज शर्मा का पुतला दहन     |     उदयपुरा में किसानों का फूटा गुस्सा, मूंग खरीदी और समर्थन मूल्य की मांग को लेकर निकाली ट्रैक्टर रैली     |     आभाविप स्थापना दिवस पर होंगे सप्ताह भर कार्यक्रम     |     किसानों ने 7 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     सेवा भारती और जैक्वार के सहयोग से शिवपुरी में खुला प्लंबिंग प्रशिक्षण केंद्र       |     हर पौधा – हरित भविष्य की ओर एक कदम  नेवरा विद्यालय में अग्रवाल महिला मंडल ने किया वृहद वृक्षारोपण     |     भाजपा जिला कार्यालय में श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित      |     ई टोकन व्यवस्था समाप्त की जाए किसान जागृति संगठन,सरकार को बड़े आंदोलन चेतावनी     |     मटक कुंड: प्रकृति प्रेमियों की पसंद,रोमांच और सुकून का संगम,बताया हीलिंग डेस्टिनेशन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811