Let’s travel together.

संगीत बजाने से रोकने पर 8 माह की गर्भवती महिला को मारी गोली

73

आरोपित हरीश के यहां 10 दिन पहले बेटे ने जन्म लिया था। सोमवार को इसके चलते परिवार में कार्यक्रम का आयोजन किया था। अपने बच्चे की खुशी के लिए हरीश तेज आवाज में संगीत बज रहा था, लेकिन रंजू के घर एक माह बाद जन्म लेने वाली खुशी को बर्दाश्त नहीं कर पाया। घटना के बाद से रंजू के परिवार में मातम पसरा हुआ है।रंजू के गर्भ में पल रहे शिशु की मौत हो चुकी है और वह खुद जिंदगी के लिए जद्दोजहद कर रही है। रंजू के ननदोई मोहन सिंह ने कहा कि हरीश अपने बच्चे की खुशी के लिए दूसरे की खुशियों को उजाड़ दिया है। उन्होंने बताया कि रंजू आठ माह की गर्भवती थी। गोली लगने के बाद वह नीचे गिर गई थी। जिससे उसके पेट में चोट लग गई थी।

आपरेशन कर पेट से मृत शिशु को निकाला

घायल हालत में रंजू को अस्पताल ले जाया गया, जहां पता चला कि गर्भ में शिशु की मौत हो चुकी है। डाक्टरों ने आपरेशन कर पेट से मृत शिशु काे निकाला। फिलहाल रंजू की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह है मामला

पुलिस को दिए बयान में रंजू की भाभी ने बताया कि उनके घर के सामने रहने वाले हरीश को दस दिन पहले बेटा हुआ है। रविवार को उसके घर पर कुआं पूजन का कार्यक्रम था। कार्यक्रम में परिवार वाले तेज आवाज में संगीत बजा रहे थे। तेज आवाज में संगीत बजने पर रंजू को परेशानी हो रही थी। जिससे रंजू को लेकर वह बालकनी में आ गई और हरीश से संगीत बंद करने के लिए कहने लगी।हरीश ने उनकी बातों को अनसुना कर दिया और अपने दोस्त के हाथ से पिस्टल लेकर रंजू पर गोली चला दी। गोली लगते ही वह बालकनी में नीचे गिर गई। चीख पुकार सुनकर घर में अफरा-तफरी मच गई। स्वजन ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को देने के बाद रंजू को पास के अस्पताल ले जाकर भर्ती करा दिया।

पुलिस रात में आरोपितों को गिरफ्तार नहीं कर पाइ लेकिन सोमवार तड़के हरीश और उसके दोस्त अमित को गिरफ्तार कर लिया। हरीश का कहना था कि वह कुआं पूजन के खुशी में गोली चला रहा था जिसमें एक गोली पड़ोस में रहने वाली महिला को लग गई। हरीश भी मजदूरी करता है। अमित का मोबाइल मरम्मत का काम है|

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सियावास  की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन     |     विकास की बडी बडी बातें और दावे,हो रहे खोखले साबित      |     बेसर में तेंदुए का हमला, गाय के बछड़े को बनाया शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     आंधी-बारिश का असर,तेज हवाओं ने उड़ाए टीन शेड, कई जगह नुकसान, उमस से मिली राहत     |     पल्स पोलियो अभियान, गांव-गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम, हजारों नौनिहालों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की     |     शिक्षिका से छेड़छाड़ वाले प्रधानपाठक को पुलिस ने भेजा जेल लेकिन विभागीय कार्यवाही अब तक नहीं     |     गढ़ी में निःशुल्क हृदय रोग शिविर में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक मरीजों की हुई जांच     |     वीरपुर की क्षतिग्रस्त शाला भवन से छात्रों – शिक्षकों की जान को खतरा, नवनिर्माण की दरकार      |     फिर फिसली यात्री बस ,बाल – बाल बचे 40 यात्री,कुछ को मामूली चोटें     |     वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811