Let’s travel together.

सांची विधायक कप कबड्डी प्रतियोगिता का समापन, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने विजेता टीमों को किया पुरस्कृत

0 209

 

शिवलाल यादव रायसेन

रायसेन।रायसेन जिले में लगातार खेलों का आयोजन कर खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। हमारे खिलाड़ी भी देश–प्रदेश में जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। सांची विधायक कप का आयोजन खिलाड़ियों को देशी खेल का मंच प्रदान करने के लिये किया गया है। निकट भविष्य में जिले में इंडोर स्टेडियम एवं गैरतगंज में आउटडोर स्टेडियम बनकर तैयार हो जायेगा ।जिससे खिलाड़ियों को और एक खेलों की सौगात मिल जायेगी। उक्त उद्गार लोक स्वास्थ्य एवं पारिवारिक कल्याण मंत्री तथा क्षेत्रीय बीजेपी विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा रायसेन खेल स्टेडियम में आयोजित सांची विधायक कप के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में व्यक्त किए गए।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, राकेश शर्मा अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
खेल और युवा कल्याण विभाग जिला रायसेन के द्वारा विधानसभा क्षेत्र साँची अंतर्गत विधायक कप कबड्डी का आयोजन विधायक डॉ चौधरी के निर्देशों के अनुसार आयोजन दिनांक 12 व 13 अगस्त को जिला खेल परिसर (स्टेडियम) मुख्यालय रायसेन में आयोजित किया गया जिसमें

13 अगस्त को फाइनल कबड्डी मुकाबला आयोजित किया गया। जिसमें बालिका वर्ग में सूखा करार विजेता तथा स्वामी विवेकानन्द उप विजेता एवं तीसरा स्थान सी.एम. राइज स्कूल गैरतगंज ने प्राप्त किया । बालक वर्ग में विजेता सूखा करार (अमर सिंह) एवं उप विजेता ग्राम करार रही ।तीसरे स्थान बीदपुरा की टीम रही। समापन समारोह में मुख्य अतिथि की हैसियत से प्रदेश के लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी एवं साँची विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक उपस्थित रहे ।

जिसमें साँची विधायक कप पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता में प्रथम पुरूस्कार राशि रू. 5000 द्वितीय पुरुस्कार राशि रू. 3000/- एवं तृतीय पुरूस्कार 2000/- एवं ट्रॉफी व मेडल दिया गया। प्रतियोगिता के दौरान अंतर्राष्ट्रीय रेफरी जे. सी. शर्मा (भारतीय कबड्डी संघ). एस.डी.एम. रायसेन मुकेश सिंह, एस.डी.ओ.पी. मोहन सारवान जलज चतुर्वेदी जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी एम. एल राठौरिया, थाना

प्रभारी कोतवाली रायसेन मनोज सिंह, राजेश यादव जिला क्रीड़ा अधिकारी शिक्षा विभाग, बी. एम. शर्मा (राष्ट्रीय रैफरी),फुटबाल मास्टर कोच व्ही. एस. बुंदेला, प्रियंक शिंदे, भानू यादव, अंकित कुशवाहा, डी. एन. बघेल के अथक प्रयासों के प्रतियोगिता का सफल संचालन किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811