Let’s travel together.

केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितीन गडकरी 24 फरवरी को उज्जैन में,11 सड़कों का करेंगे शिलान्यास

0 565

उज्जैन से हेमेन्द्रनाथ तिवारी

केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितीन गडकरी 24 फरवरी को उज्जैन आयेंगे। वे यहां कुल 6247 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाली 534 किलो मीटर की विभिन्न 11 सड़कों का शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम मकोड़ियाआम चौराहा आगर रोड उज्जैन पर आयोजित किया गया है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितीन गडकरी 24 फरवरी को पूर्वाह्न 11.20 पर सड़क मार्ग से रवाना होकर दोपहर 12 बजे उज्जैन पहुंचेंगे। वे यहां पर दोपहर 12 से 12.30 बजे तक कोठी पैलेस के निकट बने दिव्यांग पार्क का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद श्री गडकरी 12.35 पर श्री महाकालेश्वर मन्दिर पहुंचेंगे। दर्शन-पूजन के उपरान्त श्री गडकरी मकोड़ियाआम चौराहा आगर रोड उज्जैन के पास दोपहर 1.30 बजे विभिन्न सड़कों के शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे। शिलान्यास कार्यक्रम के बाद श्री गडकरी इन्दौर एयरपोर्ट के लिये अपराह्न 3 बजे रवाना होंगे। एनएचआई के प्रभारी श्री पुरबिया ने बताया कि कार्यक्रम में केन्द्रीय भूतल परिवहन राज्यमंत्री डॉ.वीके सिंह, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधराराजे सिंधिया, लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव, वित्त एवं वाणिज्य कर मंत्री जगदीश देवड़ा, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राज्यवर्धनसिंह दत्तीगांव, एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री हरदीपसिंह डंग, लोक निर्माण राज्यमंत्री सुरेश धाकड़, सांसद अनिल फिरोजिया, महेन्द्रसिंह सोलंकी, रोड़मल नागर, छतरसिंह दरबार व सुधीर गुप्ता की मौजूदगी प्रस्तावित है।

6247 करोड़ की सड़कों का होगा शिलान्यास

केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री 24 फरवरी को 6247 करोड़ रुपये की लागत की 11 विभिन्न सड़कों का शिलान्यास करेंगे। इनमें उज्जैन-देवास फोरलेन चौड़ीकरण 992 करोड़ लम्बाई 41 किलो मीटर, उज्जैन-झालावाड़ टूलेन पेव्ड शोल्डर के साथ सड़क 498 करोड़ 134 किलो मीटर, उज्जैन-बदनावर फोरलेन 1352 करोड़ 69 किलो मीटर, जीरापुर-सुसनेर मप्र राज्य सीमा तक टूलेन 240 करोड़ 46 किलो मीटर, उज्जैन-गरोंठ पैकेज-1 फोरलेन 1034 करोड़ 42 किलो मीटर, उज्जैन गरोंठ फोरलेन पैकेज-2 998 करोड़ 48 किलो मीटर, उज्जैन-गरोंठ पैकेज-3 952 करोड़ 46 किलो मीटर, सीआईआरएफ अन्तर्गत बही-बालागुढ़ा-अंबाव-कनघट्टी-उगरान मार्ग 26 करोड़ 25 किलो मीटर, बरोठा-सेमल्या-चाऊ 36 करोड़ 18 किलो मीटर, भादवा माता-सरवानिया महाराज-जावद-अठाना-चडोल मार्ग 77 करोड़ 48 किलो मीटर, जवासियापंथ-फतेहाबाद चंद्रावतीगंज 42 करोड़ 17 किलो मीटर शामिल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण की तैयारियों के लिए कार्यशाला आयोजि     |     सांची के शमशान को नही मिल सकी सडक,दलदल से होकर गुजरती हे शवयात्राएं     |     पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रभात झा के निधन से भाजपा संगठन में शोक की लहर: अपूरणीय क्षति, अनमोल योगदान की सदैव रहेगी स्मृति     |     महामाया चौक सहित, कई कलोनियों में जलभराव, बीमाऱी हुई लाइलाज,विधायक जी के निवास के आसपास भी जलभराव     |     नाले में अधिक पानी आने से ऑटो बह गया चालक ने कूद कर बचाई जान,विद्यार्थियों को स्कूल छोड़कर वापस आ रहा था ऑटो     |     बाग प्रिंट कला: मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर,श्रीमती सिंधिया ने मध्यप्रदेश के हस्तशिल्पियों को सराहा     |     पौधे लगाने के बाद बची पॉलीथिन थेली को एकत्र कराकर बेचने से प्राप्त राशि से पौधों की रक्षा के लिए खरीदेंगे ट्री गार्ड     |     उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने श्री प्रभात झा के निधन पर व्यक्त किया शोक, कहा राजनैतिक जगत और समाज के लिए अपूरणीय क्षति     |     मप्र भाजपा के पूर्व अध्यक्ष प्रभात झा का लम्बी बीमाऱी के बाद मेदांता अस्पताल में निधन     |     TODAY :: राशिफल शनिवार 27 जुलाई 2024     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811