Let’s travel together.

आदिवासी छात्रावास की महिला को थानेदार ने रात में बुलाया, नहीं आने पर मारपीट

164

रायपुर| शराब के नशे में रायपुर शहर के एक आदिवासी छात्रावास में घुसकर महिला स्टाफ के साथ दु‌र्व्यवहार करने वाले यातायात निरीक्षक राकेश चौबे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना का वीडियो प्रसारित होने के बाद एएसपी प्रशांत अग्रवाल ने उसे निलंबित कर दिया था। बीते शनिवार को अजाक थाने में शिकायत के बाद उसके खिलाफ मारपीट, धमकी और एससी-एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

रायपुर का मामला, यातायात थाने का प्रभारी है आरोपित

मंगलवार को कोर्ट में पेश कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बता दें कि देवेंद्र नगर सेक्टर-2 में संचालित आदिवासी छात्रावास की संचालिका ने यातायात थाने के प्रभारी के खिलाफ छात्रावास में जबरन घुसकर महिला स्टाफ के साथ मारपीट और दु‌र्व्यवहार करने की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि यातायात निरीक्षक राकेश ने महिला स्टाफ को रात में बुलाने पर नहीं आने की शिकायत करते हुए उसके साथ मारपीट की। उसने महिला के बच्चों का अपहरण करा देने की धमकी भी दी थी।

एएसपी ने किया निलंबित

संचालिका ने साक्ष्य के रूप में घटना के सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराए थे। सीसीटीवी फुटेज में आरोपित चौबे महिला स्टाफ के बाल खींचते हुए उसका सिर वहां लगे रैक पर पटकते हुए दिख रहा है। इसी आधार पर एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए उसे तुरंत निलंबित कर दिया था। वहीं, अब आरोपित राकेश को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया गया है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811