Let’s travel together.

वनडे सीरीज के बीच टीम इंडिया के इस दिग्गज ने दिए संन्यास के संकेत

103

भारतीय टीम फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही है. तीन मैचों की ये सीरीज अभी 1-1 से बराबरी पर है. इस बीच एक खिलाड़ी के वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. इस दिग्गज खिलाड़ी का इंटरनेशनल करियर अंतिम मोड़ पर दिख रहा है. ऐसा लगता है कि उस खिलाड़ी ने अब क्रिकेट के बजाय फिल्मी दुनिया में करियर बनाने का विचार कर लिया है.

फिल्मी पर्दे पर घमासान मचाने की तैयारी?

जिस खिलाड़ी का जिक्र हो रहा है, वह कोई और नहीं बल्कि धुरंधर शिखर धवन हैं. धवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. उन्होंने अब इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. धवन इस वीडियो में पुलिस की वर्दी में दिख रहे हैं और किसी शूटिंग में व्यस्त हैं. उन्होंने अपने इस पोस्ट से फैंस को अपडेट भी दे दिया है कि वह फिल्मी पर्दे पर घमासान मचाने की तैयारी में हैं.

फिल्म में भी आए नजर

धवन इससे पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के साथ ‘डबल एक्सएल’ फिल्म में भी नजर आए थे. उन्होंने फिल्म में क्रिकेटर की भूमिका निभाई थी और वह डांस करते दिखे थे. अब उनके इंस्टा-वीडियो से तो जैसे साफ ही हो गया है कि वह क्रिकेट छोड़ अब फिल्मी पर्दे पर ही अपनी नई राह बनाने की कोशिशों में जुटे हैं. धवन के इस वीडियो पर लोग कमेंट भी कर रहे हैं और पूछ रहे हैं कि क्या वह क्रिकेट छोड़ अब फिल्मी पर्दे पर ही दिखेंगे.

शानदार है करियर

धवन के इंटरनेशनल करियर की बात करें तो उन्होंने अभी तक 34 टेस्ट, 167 वनडे और 68 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. उन्होंने टेस्ट में 7 शतक और 5 अर्धशतकों की मदद से कुल 2315 रन बनाए हैं. वनडे में उन्होंने 17 शतक और 39 अर्धशतक जड़े और कुल 6793 रन ठोके जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 11 अर्धशतकों की मदद से 1759 रन बनाए. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम 8499 रन दर्ज हैं. वह आखिरी बार बांग्लादेश के खिलाफ पिछले साल दिसंबर में वनडे मैच में टीम इंडिया की जर्सी पहने नजर आए थे.

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

तेज आंधी-बारिश ने बिगाड़े हालात, बिजली के खंभे और तार टूटे     |     8 दिन में 3 आत्महत्याएं, दीवानगंज क्षेत्र में बढ़ी चिंता, पोस्टमार्टम सुविधा न होने से ग्रामीणों में आक्रोश     |     बालमपुर घाटी बनी मौत की ढलान,18 महीने में 200 से ज्यादा हादसे, फिर खाई में गिरी बोलेरो पिकअप     |     दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार,सामूहिक नहीं बल्कि अलग अलग तारीखों में दो लोगों ने किया था दुष्कर्म     |     तिल्दा-नेवरा अंचल की गौरव चारु पाण्डेय की ऐतिहासिक उपलब्धि पर ब्राह्मण समाज ने किया सम्मान     |     बिहार का चर्चित इनामी अपराधी नाम बदलकर सरोत्तम स्टील फैक्ट्री में कर रहा था काम     |     भाजपा नगर मंडल गैरतगंज की कामकाजी बैठक संपन्न     |     बेतवा नदी से कचरा नहीं हटाया गया तो बन सकते हैं बाढ़ जैसे हालात     |     भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता     |     प्रीतम लोधी का यू-टर्न: रामबाबू गड़रिया वाले बयान पर जताया खेद, बोले- भावनाएं आहत हुईं तो माफी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811