Let’s travel together.

बस में तोड़फोड़ करने वाले बदमाशों का पुलिस ने निकाला जुलूस

0 185

शादी में विवाद के बाद विदा कर लौट रही लड़की वालों की बस पर बदमाशों ने किया था हमला

– तीन आरोपी पुलिस ने पकड़े

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

शिवपुरी के फिजिकल थाना अंतर्गत एक बस पर हमला कर पथराव और यात्रियों को घायल करने वाले बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया है। फिजिकल पुलिस ने सोमवार को पकड़े गए तीन आरोपी जीतू गुर्जर, ध्यानेंद्र गुर्जर, और विजय गुर्जर का बाजार में जुलूस निकाला और जुलूस निकालते वक्त इन्हें रस्सी से भी बांधा और कई पुलिसकर्मी इनके साथ चल रहे थे। पकड़े गए बदमाशों द्वारा शनिवार को एक शादी समारोह में विवाद के बाद लड़की पक्ष के लोग जब शिवपुरी से अपने गृह गांव दिनारा बस से लौट रहे थे तो बस पर इन आरोपियों के द्वारा हमला कर दिया गया था। इस दौरान बस पर पथराव करते हुए लाठी बरसाई गई। इस घटना में कई लोग घायल हो गए थे।


इस मामले में फिजिकल थाने में पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया था। प्रकरण दर्ज करने के बाद पुलिस ने इस हमला में आरोपियों की तलाश शुरू की थी। बाद में पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा और इनका सोमवार को बाजार में जुलूस निकाल दिया गया। शिवपुरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण भूरिया ने बताया कि बस पर हमले करने वालों पर मामला दर्ज किया गया था। तीन आरोपियों को पकड़ा गया है। शेष आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास जारी हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्वामी आत्मानंद स्कूल प्रबंधन की मनमानी निगल गई मासूम की जान     |     बारिश में गिरे कबेलू, गांव के बीच खड़ा जर्जर यूनानी औषधालय भवन दे रहा हादसे को न्योता     |     नेशनल हाईवे पर रफ्तार का कहर, कार और बाइक की भिड़ंत के बाद ट्रक ने कार को मारी टक्कर     |     रहवासी कॉलोनियों में बढ़ती व्यावसायिक गतिविधियां बनी परेशानी का कारण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बनखेड़ी पहुंचकर स्वर्गीय श्रीमती गोहल को अर्पित की श्रद्धांजलि     |     गुंदरई स्कूल की दीवारों और पिलर में दरारें, बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल     |     केन्द्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने ब्रिक्स बाजार में की शिरकत     |     राज्यसभा सदस्य महेश केवट एवं राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य बारेलाल अहिरवार का भाजपा जिला कार्यालय में हुआ  स्वागत      |     नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन, 66 प्रकरणों का हुआ निराकरण, 2.65 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का हुआ निपटारा     |     बेगमगंज की बर्बाद सड़क के खिलाफ अधिवक्ता संघ ने दिया ज्ञापन ,जनहित में कलेक्टर से 15 दिन में मरम्मत की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811