Let’s travel together.

मप्र के स्पेशल काउंसिल एवं सुप्रीम कोर्ट के लॉयर मनोज गोरकेला द्वारा बनाए गए नवीन पदोन्नति नियम जल्द लागू की जाये

0 575

अज्जाक्स संघ जिला इकाई रायसेन के बैनर तले एक दिवसीय धरना देकर उठाई मांग
अतिरिक्त तहसीलदार को तीन सूत्रीय ज्ञापन संघ के जिलाध्यक्ष जेएल बरगले ने सौंपा ज्ञापन

शिवलाल यादव

रायसेन।मप्रअनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ जिला ईकाई रायसेन के बैनर तले रविवार को दोपहर से शाम तक कलेक्ट्रेट भवन के सामने अपनी तीन सूत्रीय प्रमुख मांगों को लेकर धरना दिया गया।यह धरना अज्जाक्स संघ के जिलाध्यक्ष जीएल बरगले की मौजूदगी में दिया गया।इसके बाद प्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल के नाम अतिरिक्त तहसीलदार ब्रजेश कुमार सिंह को नारेबाजी के साथ ज्ञापन सौंपा गया है।
धरने में अजाक्स संघ के जिलाध्यक्ष जीएल बरगले ,कार्यवाहक जिलाध्यक्ष एसएस पोर्ते, शिक्षक गोपाल सिंह पवार,अध्यापक राकेश अहिरवार, पटवारी गोविंद सिंह चौधरी, मुकेश तन्तवार, सूरजपाल सिंह, करन सिंह राठौरिया, बदामी लाल कुमरे ,हीरालाल गोहिया, राजस्व निरीक्षक करनजू लाल छोटे लाल बम्होरीया, गनेश राम चिड़ा र ,संतोष मालवीयरमेश कुमार गोहिल, सीताराम इमने, बबलू मालवीय, नारायण सिंह महावर, हनुमत सिंह बौद्ध जवाहर लाल, विनोद कुमार तिलचोरिया, मनोज कुमार रजक आदि मौजूद रहे।


धरने को मप्र अज्जाक्स संघ जिलाध्यक्ष जीएल बरगले ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 12 जून 2016 में महासम्मेलन में यह घोषणा की गई थी कि पदोन्नति में आरक्षण हर हाल जारी होकर रहेगा।अगर सरकार के इस मामले में कोई नया नियम बनाने की जरूरत पड़ेगी तो बनाए जाएंगे।चिंता की कोई बात नहीं है।अब समय आ चुका है कि अपने वायदे को पूरा करें मुख्यमंत्री।कार्यवाहक अध्यक्ष सरदार सिंह पोर्ते बोले कि सुप्रीम कोर्ट दिल्ली के फैसले के मुताबिक 28 जनवरी 2022 के बिंदु क्रमांक 16 /2 में यह उल्लेखित किया गया है कि प्रतिनिधित्व का डाटा एक यूनिट कैडर होना चाहिए।मप्र शासन द्वारा पूर्व से कैडर क्लॉज एवं विभागवार डाटा कलेक्ट किया गया है।जिसे मप्र की शिवराज सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय दिल्ली पेश किया गया है।जिसके आधार पर नवीन कैडर पदोन्नति का नियम बनाकर लागू किया जाना है।धरने का संचालन पटवारी गोविंद सिंह चौधरी अध्यापक राकेश अहिरवार ने किया।धरने को गोपाल सिंह चंदेल, करन सिंह राठौरिया, जवाहर लाल आदि ने भी संबोधित किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नाले पर अतिक्रमण से नमो नगर कॉलोनी और रेलवे स्टेशन रोड में जलभराव       |     शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले  03 गिरफ्त में,घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त     |     पुस्तक दान महादान अभियान का शुभारंभ     |     अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा को मिला एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’     |     गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811