Let’s travel together.

कछुआ रफ्तार से हो रहा हाइवे फोरलेन चौड़ीकरण कार्य, वाहन चालक व्यापारी हो रहे परेशान

0 714

जिम्मेदार ठेकेदार विभागीय अधिकारी बने बेखबर

शिवलाल यादव

रायसेन।प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा रायसेन शहरवासियों के लिए विकास की सौगात देते हुए 53 करोड़ रुपये मंजूर किए थे।फोरलेन सड़क चौड़ीकरण सौंदर्यीकरण का ठेका पीडब्ल्यूडी डिविजन कार्यालय रायसेन के जिम्मेदार अधिकारियों ने इस कार्य का ठेका हरियाणा के सड़क ठेकेदार इंद्रपाल सिंह जिंदल को दिया गया है।फोरलेन सड़क, नालों के निर्माण में देरी से लोगों राहगीरों सहित व्यापारियों को रोजाना असुविधा झेलना पड़ रही हैं।जिसे लेकर वह बेहद परेशान हैं।सड़क निर्माण में हो रही लेटलतीफी से असमंजस्य का माहौल बना हुआ है।लोगों का कहना है कि पिछले सवा साल से इस हाइवे फोरलेन सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। चौड़ीकरण कार्य निर्माण सुस्त रफ्तार से चलने धूल उड़ने की वजह से वाहन चालक औरआमजन परेशान हैं।


घटिया निर्माण पर उठ रहे सवाल…..
फोरलेन सड़क निर्माण नालों के घटिया बनाए जाने के मामले में नागरिकों और व्यापारियों द्वारा सड़क निर्माण एजेंसी ठेकेदार पर सवाल खड़े कर चुके हैं।साथ ही स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी समेत कलेक्टर अरविंद दुबे पीडब्ल्यूडी ईई किशन वर्मा को ज्ञापन देकर समस्याओं से अवगत कराया जा चुका है।लेकिन ताज्जुब की बात तो यह कि किसी ने उनकी जन समस्या पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया है।जिससे सड़क ठेकेदार के हौसले बुलंद हो रहे हैं।व्यापारी शिवजीत राठौर किराना व्यापारी अनिल चौरसिया, हनुमंत सिंह राजपुरोहित आदि का कहना है कि धूल के गुबार उड़ने से लोग एलर्जी सहित आंखों की बीमारियों की चपेट में आने लगे हैं।

नहीं बनाया ड्रेनेज सिस्टम…. परेशानी रहेगी यथावत

सागर भोपाल तिराहे पर एमएच ब्रदर्स पेट्रोल पंप के सामने सड़क लेवलिंग कार्य चल रहा है।सड़क ठेकेदार जिंदल व उनके कर्मचारियो द्वारा रोड रोलर से लेवलिंग कार्य कराया जा रहा है।यहां के व्यापारियों दीपक राठौर, दिनेश सेन,राहुल नेगी, धर्मेंद्र राठौर आदि का कहना है कि यहां बारिश के मौसम में हर साल घुटनों पानी हिलोरे मारता है।पानी निकासी के इंतजाम ठीक नहीं हो ने से बस मालिकों से लेकर मुसाफिर परेशानी उठाते हैं।वर्तमान में सड़क ठेकेदार एसडीओ सरदार परमजीत सिंह को चाहिए कि ड्रेनेज सिस्टम को सुधार कर सड़क बनवाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आंदोलनों की ‘नई भाषा’ भी रची जेन ज़ी के आक्रोश ने -अजय बोकिल      |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन’ का मोबाइल एप लॉन्च प्रतिभाओं व युवाओं को मिलेगा नया अवसर, रायसेन के विशाल सोनी सम्मानित     |     हलाली डैम मार्ग बना हादसों का इंतजार, पुराना रास्ता बंद कर 100 फीट गहरी खाई के किनारे से गुजरने को मजबूर हैं लोग     |     जगन्नाथ पुरी धाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं का पूर्व विधायक भूरिया और पार्षद कटारे ने किया आत्मीय स्वागत     |     CCTV के ‘पहरे’ में सेंध! सरदारपुर नए अस्पताल में 50 कैमरे, पुराने में ‘जीरो’… कर्मचारी की बाइक चोरी     |     पैरामेडिकल विद्यार्थियों के हित में पंजीयन प्रक्रिया होगी और सरल :उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत     |     बच्चों को हर प्रकार की उत्कृष्ट शिक्षा के साथ संस्कार भी मिल सकेंगे ।बच्चों को नवीन भवन का सपना पूरा हुआ- प्रभारी मंत्री पवार     |     किसान नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में गैरतगंज में अल्टीमेटम, पैदल मार्च में शामिल होंगे क्षेत्र के किसान     |     सांदीपनि विद्यालय भविष्य गढ़ने का केंद्र, यहां से निकलेंगे राष्ट्र निर्माता: राज्यमंत्री पवार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811