Let’s travel together.

रीवा-सतना रेललाइन दोहरीकरण में आ रही समस्याओं को शीघ्र निराकृत करें – उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

0 134

भोपाल।उप-मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने बसामन मामा गौ-वन्य विहार रेस्टहाउस रीवा में आयोजित बैठक में ललितपुर-सिंगरौली रेलवे लाइन का निर्माण कार्य समय सीमा में पूरे करने के निर्देश दिए। उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा-सतना रेल लाइन के दोहरीकरण में आ रही समस्याओं को शीघ्र दूर करें। रेलवे के अधिकारी प्रशासनिक अधिकारियों से समन्वय बनाकर निर्माण कार्यों को तेजी से पूर्ण करें। गोविंदगढ़ से सीधी के बीच रेलवे लाइन के लिए पुल, पुलिया तथा अन्य निर्माण कार्य तय समय सीमा में पूरा कराएं।

क्षेत्र में बड़े उद्योगों की स्थापना को बल मिलेगा

उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि ललितपुर-सिंगरौली रेलवे लाइन से पूरा क्षेत्र कलकत्ता से सीधे रेलमार्ग से जुड़ जाएगा। कोयले के परिवहन के लिए भी यह रेलमार्ग बहुत महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। इससे क्षेत्र में बड़े उद्योगों की स्थापना को बल मिलेगा। रेलवे तथा उद्योगों के माध्यम से हजारों लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। कमिश्नर रीवा संभाग श्री बीएस जामोद, आईजी श्री एमएस सिकरवार, डीआईजी श्री एसपी पाण्डेय, पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी सहित अन्य प्रशासनिक एवं रेलवे के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आशीष सोनी बने भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चे के जिला मंत्री     |     35 साल से रह रहे थे, एक झटके में टूट गए मकान! ठंड में सड़क पर आए 3 परिवार      |     जब कुंवरगढ़ में कोचिया के घर पहुंचे विधायक     |     सड़क किनारे 3 से 4 फीट गहरी खाई खोदकर छोड़ी, वाहन चालकों पर मंडरा रहा हादसे का खतरा     |     हाईवे से रेलवे स्टेशन तक दूरी बताने वाले संकेतकों में बड़ी गड़बड़ी, यात्री हो रहे परेशान     |     कलेक्टर रोहित सिसोनिया के आदेश पर कुपोषित बच्चों की स्वास्थ्य जांच, दो बच्चे एनआरसी में भर्ती     |     बालमपुर घाटी में कार डिवाइडर से टकराई, 5 किमी लंबा जाम लगा     |     बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प के साथ रायसेन में निकली भव्य ई-रिक्शा जागरूकता रैली     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर      |     भारतीय ज्ञान परंपरा की थीम पर जिला स्तरीय युवा महोत्सव की रूपांकन प्रतियोगिताएं संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811