Let’s travel together.

रघुवंशी समाज का होली मिलन समारोह हुआ संपन्न,बैठक में प्रदेश, जिला, के पदाधिकारी रहे मौजूद

0 74

1008 संत श्री कनक बिहारीजी,प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र रघुवंशी (विधायक) हुए शामिल

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

सिलवानी नगर के रघुकुल फार्म हाउस पटेल शिववरण सिंह रघुवंशी द्वारा रविवार को होली मिलन समारोह आयोजित किया गया जहां समाज बंधुओ ने भगवान श्रीराम जी की स्तुति की गई एव भगवान श्री राम जी के चित्र की पूजन अर्चना कर प्रणाम किया एव बैठक की आयोजन किया गया।

मीडिया प्रभारी राजकुमार रघुवंशी मुआर ने बताया की बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय क्षत्रिय रघुवंशी महासभा के जिला अध्यक्ष रामेश्वर सिंह रघुवंशी ने की। वही, रघुवंशी समाज प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रघुवंशी एव जिला, ब्लॉक ,के पदाधिकारी शामिल हुए। सभी ने सभा को संबोधित करते हुए समाज बंधुओ ने कहा की। समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति का भी ख्याल रखा जाए,आर्थिक स्थिति से या शिक्षा के क्षेत्र में समाज का संगठन विगत दिनों से यह कार्य समाज हित में चल रहा है। चाहे शिक्षा हो चाहे

आर्थिक स्थिति को लेकर हो। समाज के प्रतिएक व्यक्ति को साथ लेकर चलना है समाज में कोई गरीब बड़ा नही, सब बराबर है सभी को समानता का अधिकार है। समाज हित में सभी कार्य करते रहे। चाहे प्रतिभा सम्मान समारोह हो छात्रों को भी उत्साह का कार्य किया जा रहा है। वही समाज हित में विवाह समारोह का भी आयोजन किया जाता है जिस से सभी व्यक्ति विवाह करे अपने बेटे बेटियो का जिस से समाज की आर्थिक स्थिति कमजोर न हो पाए,।
अयोध्या जी मे होने वाले 9009 कुंडीय श्री राम महायज्ञ की तैयारियो को लेकर रघुवंशमणी तपस्वी संत महामण्डलेश्वर श्री श्री 1008 श्री महंत श्री कनक बिहारी दास जी महाराज यज्ञ सम्राट संत कनक बिहारी जी ने कहा की देशभर से रघुवंशी समाज जुटेगा अयोध्या में और छोड़ेगा राम नाम की आहुतियां अयोध्या में 10 फरवरी से 18 फरवरी 2024 तक आयोजित होने जा रहे विराट 9009 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ की तैयारियों के संबंध में यज्ञ सम्राट कनकबिहारी दास महाराज ने रघुवंशी समाज के बंधुओं से चर्चा करते हुए यज्ञ की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि 2024 में जब भगवान राम अयोध्या में अपने दिव्य और भव्य मंदिर में विराजमान होंगे तब 9009 कुंडीय श्री राम नाम की आहुतियां छोड़ी जाएंगी।
डॉक्टर उमाशंकर सिंह भोपाल,प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र रघुवंशी,प्रहलाद सिंह रघुवंशी, कोषअध्यक्ष शिववरण सिंह, सीपी सिंह,अर्जुन सिंह, गुन्हा,जिला अध्यक्ष एडवोकेट रामेश्वर सिंह रघुवंशी,ब्लॉक अध्यक्ष राममोहन सिंह रघुवंशी,कृपाल सिंह,रमेश सिंह,जगदीश प्रसाद सिंह रघुवंशी मौजूद रहे।
सभी बंधुओ ने भोजन कर एक दूसरे को बधाई शुभकामनाए प्रेषित की।।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विधायक प्रीतम लोधी के भद्दे बोल,भड़का आईपीएस एसोशिएशन     |     गेहूं खरीदी अनिमितताओं को लेकर किसानों मे रोष, किसान जागृति संगठन ने ज्ञापन सौपा     |     भोपाल मार्ग पर टला बड़ा हादसा, शक्ति ट्रेवल्स की बस में लगी आग     |     पीएम श्री स्कूल के छात्रों ने रचा इतिहास, राज साहू और रेशमा खान बने टॉपर     |     अमृत सरोवर बना शराबियों का अड्डा, असामाजिक तत्वों ने तोड़ी पंचायत की कुर्सियां ग्रामीणों में भारी आक्रोश     |     अक्षय तृतीया पर बाजारों में रौनक, गुड्डा-गुड़िया से लेकर शादी सामग्री की जमकर हुई बिक्री     |     दीवानगंज–देहरी पूछी के पहाड़ों में धधकती आग, जंगल की ओर बढ़ा खतरा , एक महीने में सातवीं घटना, फायर ब्रिगेड न होने से हालात बेकाबू     |     लू के थपेड़े चिलचिलाती धूप के बीच दर्जनों आदिवासी परिवारों को किया बेघर     |     धूमधाम से मनाया गया परशुराम प्रकटोत्सव, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनेगी केवट जयंती      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811