सुरेन्द्र जैन धरसीवा
हजारो साल पहले अयोध्या के 14 वे कुलकर राजा नाभिराय व महारानी मरुदेवी के यहां जन्म लेकर संसार को “ऋषि बनो या कृषि करो”का शंभु सन्देश देने वाले आदि तीर्थंकर आदिनाथ स्वामी का जन्मकल्याणक जैन धर्म के अनुयायियों ने भक्तिभाव के साथ मनाया.
इस अवसर पर धरसीवा के सांकरा में व सिमगा में समाज द्वरा मन्दिर जी मे भगवान का जन्माभिषेक एवं विशेष पूजन की गई ततपश्चात सिमगा में समाज के लोगो ने भक्ति भाव के साथ नृत्य करते भगवान आदिनाथ स्वामी की विमान शोभायात्रा निकली